समाचार

शिक्षण शिविर समापन पर महिला परिषद् ने किया पुरस्कार वितरण : 162 शिविरार्थियों ने लिया था शिविर में भाग,  


निकटवर्ती नगर बड़ामलहरा के श्री दिगम्बर जैन गणेश प्रसाद वर्णी पाठशाला के तत्वावधान में ग्रीष्म कालीन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सांगानेर से पधारे विद्वानों ने स्थानीय बच्चों और वरिष्ठ जनों को पहला भाग, दूसरा भाग और छहढाला की कक्षाएं लगाकर शिक्षण और संस्कार प्रदान किए। बकस्वाहा से पढ़िए रत्नेश जैन रागी की यह खबर…


बकस्वाहा। निकटवर्ती नगर बड़ामलहरा के श्री दिगम्बर जैन गणेश प्रसाद वर्णी पाठशाला के तत्वावधान में ग्रीष्म कालीन शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें सांगानेर से पधारे विद्वानों ने स्थानीय बच्चों और वरिष्ठ जनों को पहला भाग, दूसरा भाग और छहढाला की कक्षाएं लगाकर शिक्षण और संस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर बच्चों को स्वल्पाहार वितरण और शिविर समापन पर अखिल भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महिला परिषद् ने शिविर में भाग लेने वाले सभी प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं सांत्वना कुल 162 शिविरार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर महिला परिषद् द्वारा सांगानेर से पधारे विद्वानों एवं पाठशाला के शिक्षकों का भी सम्मान किया। प्रांतीय संगठन सचिव एवं केंद्रीय चेयर पर्सन रजनी जैन, प्रांतीय सह कोषाध्यक्ष शुभा जैन, प्रांतीय चेयर पर्सन दीप्ति जैन, सदस्य विभा जैन, विनीता जैन ने किया, अखिल भारत वर्षीय दिगंबर जैन महिला परिषद् , गुरु भक्ति महिला मंडल एवं सकल दिगम्बर जैन समाज की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page