अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा की शाखा मुरैना के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जैन मित्र मंडल मुरैना द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया गया। जैन समाज की सेवाभावी संस्था जैन मित्र मंडल ने बताया कि विगत दिवस अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा मुरैना का निर्वाचन हुआ। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…
मुरैना। अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा की शाखा मुरैना के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का जैन मित्र मंडल मुरैना द्वारा भव्य स्वागत सम्मान किया गया। जैन समाज की सेवाभावी संस्था जैन मित्र मंडल ने बताया कि विगत दिवस अखिल भारतीय पल्लीवाल जैन महासभा शाखा मुरैना का निर्वाचन हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद हेतु ओमप्रकाश जैन, मंत्री पद हेतु आशीष जैन, कोषाध्यक्ष पद हेतु प्रदीप जैन एवं सदस्य पद हेतु 12 बंधुओं को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। निर्वाचन अधिकारी अरुण जैन की सूझबूझ एवं सजातीय बंधुओं के सहयोगात्मक रवैया से संपूर्ण निर्वाचन शांतिपूर्ण वातावरण में निर्विरोध संपन्न हुआ। जैन मित्र मंडल द्वारा आनंदी महल वाटिका में नवनिर्वाचित अध्यक्ष, मंत्री एवं कोषाध्यक्ष का भावभीना स्वागत सम्मान किया गया। श्री बड़ा मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष महेशचंद्र जैन बंगाली, वर्तमान उपाध्यक्ष प्रदीप वरैया एवं एडवोकेट धर्मेंद्र जैन नायक ने सभी पदाधिकारियों को चंदन का तिलक लगाया एवं उपस्थित सभी सदस्यों ने सभी को पचरंगी दुपट्टा उड़ाकर बहुमान किया।
यह समाजजन मौजूद रहे
इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष ओमप्रकाश जैन, मंत्री अशीष जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन सहित महेशचंद्र जैन बंगाली, प्रेमचंद जैन गढ़ी, एडवोकेट धर्मेंद्र जैन, मनोज नायक, वीरेंद्र जैन वरहाना वाले, अनिल जैन वरेह, महेश जैन परीक्षा, राजेंद्र जैन क्रोकरी, पंकज जैन मेडिकल, प्रदीप वरैया, अनिल जैन संजू, सुनील जैन पुच्ची, सुनीत जैन ठेकेदार, बृजेश जैन दादा, राजेंद्र जैन राजे, निर्मल भंडारी, राजेंद्र जैन शिक्षक, योगेश जैन आलेश, ऋषभ जैन, मनेंद्र जैन रानू, संतोष जैन आयरन, नरेश जैन टिल्लू, साकेत भंडारी, राजकुमार जैन, राकेश जैन, पवन जैन, दीपक जैन उपस्थित थे।













Add Comment