न्यू आदर्श नगर, बल्केश्वर स्थित श्री सर्वतोभद्र जिनालय में आगामी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को प्रतिमा जी विराजमान समारोह अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से हुआ। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…
आगरा। न्यू आदर्श नगर, बल्केश्वर स्थित श्री सर्वतोभद्र जिनालय में आगामी पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को प्रतिमा जी विराजमान समारोह अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से हुआ। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति देखने को मिली। प्रातःकाल 7 बजे से पूजा-अर्चना का शुभारंभ हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने विधि-विधानपूर्वक भगवान की आराधना कर पुण्य अर्जित किया। प्रातः 9 बजे से मूलनायक भगवान आदिनाथ के 11 दिव्य पाषाण प्रतिमाओं को मंदिर की पावन वेदियों पर विराजमान करने की प्रक्रिया प्रारंभ हुई। इस महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान को पंडित जयकुमार जी निशांत के निर्देशन में विधिपूर्वक संपन्न कराया गया। जिन्होंने पूरे आयोजन को शास्त्र सम्मत विधि से संपन्न कराया। समारोह में विशेष रूप से 11 मूर्ति प्रदाता परिवारों ने भाग लिया और पारंपरिक सोलह के शुद्ध वस्त्रों में उपस्थित होकर श्रद्धापूर्वक प्रतिमाओं को वेदियों पर विराजमान कराया।इस दौरान वातावरण में भक्ति,आस्था और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। मंत्रोच्चार, जयघोष और भक्तों की भावनाओं ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया।
सहयोगियों का आभार जताया
आयोजन समिति के अनुसार यह केवल एक धार्मिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि मंदिर की आत्मा के जागरण का पावन क्षण है। जो श्रद्धालुओं के लिए जीवनभर स्मरणीय रहेगा। सकल जैन समाज ने इस ऐतिहासिक अवसर पर सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए श्री आदिनाथ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव समिति ने सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रमों में भी सहभागिता का आह्वान किया।
यह समाजजन रहे मौजूद
इस मौके पर निर्मल मोठ्या,अभिनंदन जैन,रजत जैन,पंकज जैन,राजीव जैन बैंक,रोहित जैन अंहिसा,पारस जैन कांसल,पारसमल जैन,नीरज जैन,सुमेर पांडया,मनोज जैन बल्लो, मनोज जैन बाकलीवाल, विशाल जैन, ईशू जैन,स्नेहलता जैन खुशबु जैन, बबिता जैन,सहित समस्त आगरा जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।













Add Comment