सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र जैनतीर्थ कुंडलपुर की पावन धरा पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से कटनी वाली पुरानी धर्मशाला की जगह पर नवीन उदासीन आश्रम, साध्विका आश्रम एवं आहारचर्या के लिए धर्मशाला का निर्माण किया जाना है। कुंडलपुर से पढ़िए, यह खबर…
कुंडलपुर दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र जैनतीर्थ कुंडलपुर की पावन धरा पर आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज एवं आिचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से कटनी वाली पुरानी धर्मशाला की जगह पर नवीन उदासीन आश्रम, साध्विका आश्रम एवं आहारचर्या के लिए धर्मशाला का निर्माण किया जाना है। इसके लिए अक्षय तृतीया पर्व 19 अप्रैल रविवार को भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम प्रतिष्ठाचार्य वाणीभूषण विनय भैया बंडा के मंगल सानिध्य में मानस्तंभ परिसर में प्रातः 8 बजे किया गया है। नवनिर्मित होने जा रहे इस भव्य प्रासाद का नामकरण आचार्य श्री समयसागर जी के आशीर्वाद से आचार्य विद्यासागर निलय’ किया गया है। कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार जैन सराफ ने श्रद्धालुओं से कुंडलपुर पधारकर इस भव्य आयोजन में सहभागिता के लिए अनुरोध किया है।













Add Comment