समाचार

पारिवारिक विरासत के संवाहक बने निरेक निमेय : समाज की शैक्षणिक परंपरा को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया 


जैन समाज के लिए हर्ष और गौरव का विषय है कि प्रतिभाशाली छात्र निरेक निमेय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है। नईदिल्ली से राजेंद्र जैन महावीर की पढ़िए, खबर…


नई दिल्ली। जैन समाज के लिए हर्ष और गौरव का विषय है कि प्रतिभाशाली छात्र निरेक निमेय ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सीबीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षा में 97.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित की है। अपनी इस उपलब्धि से उन्होंने न केवल अपने परिवार का नाम रोशन किया है, बल्कि समाज की शैक्षणिक परंपरा को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। निरेक निमेय प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे हैं। वे गणित, अंग्रेजी एवं सामान्य ज्ञान विषयों की विभिन्न ओलंपियाड प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। उनकी इस सफलता में अनुशासन, निरंतर परिश्रम एवं परिवार से प्राप्त संस्कारों का विशेष योगदान रहा है।

वे दिल्ली के सुप्रसिद्ध दंत प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. निमिष निमेय एवं डॉ. सिल्वी जैन निमेय के सुपुत्र हैं। साथ ही वे भारत के ख्याति प्राप्त विद्वान स्मृतिशेष डॉ. नेमचंद्र शास्त्री के प्रपौत्र तथा जैन दर्शन के प्रतिनिधि विद्वान प्रो. (डॉ.) नलिन के. शास्त्री लाडनूं के पौत्र हैं। इस प्रकार निरेक ने अपनी पारिवारिक शैक्षणिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। समाज के विभिन्न संगठनों, गणमान्य व्यक्तियों एवं शिक्षाविदों ने निरेक निमेय की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page