समाचार

परतापुर के संजय भैया बनने जा रहे हैं जैन मुनि : आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी देंगे दीक्षा 26 अप्रैल को


नगर में जन्मे, हम सबके साथी, सेवानिवृत वीआरएस लिए समर्पित शिक्षक, महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के पूर्व सदस्य 18000 दशा हूमड़ दिगंबर जैन समाज के समर्पित सदस्य, साधु सेवा संस्थान के समर्पित सदस्य जिन्होंने कोरोना काल ओर उसके बाद वागड़ क्षेत्र में जैन साधुओं-साध्वियों के आने जाने के प्रबंधन में सक्रिय युवा हस्ताक्षर दो प्रतिमाधारी संजय दोसी भैयाजी 26 अप्रैल को आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज के कर कमलों से दिगंबर जैन मुनि दीक्षा लेने जा रहे हैं। परतापुर से पढ़िए, यह खबर…


परतापुर। नगर में जन्मे, हम सबके साथी, सेवानिवृत वीआरएस लिए समर्पित शिक्षक, महावीर इंटरनेशनल गढ़ी परतापुर के पूर्व सदस्य 18000दशा हूमड़ दिगंबर जैन समाज के समर्पित सदस्य, साधु सेवा संस्थान के समर्पित सदस्य जिन्होंने कोरोना काल ओर उसके बाद वागड़ क्षेत्र में जैन साधुओं-साध्वियों के आने जाने के प्रबंधन में सक्रिय युवा हस्ताक्षर दो प्रतिमाधारी अनुज संजय दोसी भैयाजी 26 अप्रैल को आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज के कर कमलों से दिगंबर जैन मुनि दीक्षा लेने जा रहे हैं। 26 अप्रैल को धर्मनगरी में एक नया इतिहास बनने जा रहा है। वागड़ मेवाड़ का जन-जन, गांव-गांव हर्षित है दीक्षा के इन मांगलिक पलों का साक्षी बनने के लिए। गुरुवार को दिगंबर जैन मंदिर में पत्रकार वार्ता में आचार्य श्री प्रसन्न सागरजी महाराज ने दीक्षार्थी संजय दोसी भैयाजी के त्याग और 30 वर्षों के समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। संजय दोसी वागड़ क्षेत्र का धर्म के क्षेत्र में चर्चित वो नाम है, जो 26 अप्रैल को जैन मुनि दीक्षा ग्रहण इस क्षेत्र को पूरे जैन समाज ओर पूरे देश में गौरवान्वित करेंगे। संजय दोसी भैयाजी को सभी पत्रकारों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के संस्थापक सदस्य अजीत कोठिया ने फेडरेशन के सभी, पांचों प्रोविंसेज की ओर से संजय दोसी भैयाजी को शुभकामनाएं दी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

You cannot copy content of this page