समाचार

मदर्स डे पर बीड़ी वाला परिवार ने शांतिदेवी का किया सम्मान : 91 वर्ष की हुई शांतिदेवी, समाज जनों ने दीर्घायु की कामना की


शांति देवी ने 10 मई मदर्स डे के दिन धर्म से आपूरित अपने सफल सार्थक जीवन के नवति वर्ष पूर्ण कर 91 वें वर्ष में प्रवेश किया। इस प्रसंग पर शांति देवी के पुत्र डॉ. राकेश जैन एवं 51 सदस्यीय बीड़ी वाला परिवार ने शांति भाभी को शाल, श्रीफल, मोतियों की माला और अभिनंदन पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। नगर की दिगंबर जैन समाज के महादानी बीड़ी वाला परिवार के वरिष्ठ समाज सेवी स्वर्गीय भैया सुंदरलाल जैन के सत कार्यों की प्रेरक रहीं धर्म संगिनी शांति देवी ने 10 मई मदर्स डे के दिन धर्म से आपूरित अपने सफल सार्थक जीवन के नवति वर्ष पूर्ण कर 91 वें वर्ष में प्रवेश किया। इस प्रसंग पर शांति देवी के पुत्र डॉ. राकेश जैन एवं राजीव जैन, बंटी भैया, चारों पुत्रियों एवं दामाद सहित 51 सदस्यीय बीड़ी वाला परिवार ने शांति भाभी को शाल, श्रीफल, मोतियों की माला और अभिनंदन पत्र भेंट कर उनका सम्मान किया। इस अवसर परपरिवार के वरिष्ठ नरेंद्र जैन पप्पाजी, आजाद जैन, डॉ. अशोक जैन, डॉ. दीपक जैन, विकास, अमित, मनोज जैन सहित डॉ.धनराज पंजवानी, डॉ. सुशील अग्रवाल, डॉ.जैनेंद्र जैन, सुदीप जैन, राजेश जैन दद्दू, कैलाश जैन, ऋषभ सिंघई, एनके जैन, मुकेश जैन एवं मुक्ता जैन, सुधा जैन आदि उपस्थित थे। सभी ने शांति भाभी का सम्मान कर उन्हें बधाई दी एवं उनके शतायु होने की कामना की। अभिनंदन पत्र का वाचन प्रोफेसर कमलेश जैन ने किया एवं आभार राजीव जैन बंटी ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page