समाचार

छत्रपति नगर में ग्रीष्मकालीन जैन धर्म शिक्षण शिविर आरंभ : प्रथम दिन 50 बच्चों ने पूजन अभिषेक शांति धारा करने का प्रशिक्षण लिया


छत्रपति नगर में श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्वावधान एवं छत्रपति नगर, महावीर बाग, गौरव नगर एवं अग्रसेन नगर में कार्यरत समस्त महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में 26 अप्रैल से 3 मई तक ज्ञान की आराधना करने एवं बच्चों को जैन धर्म का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। छत्रपति नगर में श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर के तत्वावधान एवं छत्रपति नगर, महावीर बाग, गौरव नगर एवं अग्रसेन नगर में कार्यरत समस्त महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में 26 अप्रैल से 3 मई तक ज्ञान की आराधना करने एवं बच्चों को जैन धर्म का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्हें संस्कारित करने के लिए ग्रीष्मकालीन जैन धर्म शिक्षण शिविर का शुभारंभ दिगंबर जैन तीर्थ स्वरूप आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर के ऋषभ सभागृह में हुआ। शिविर में श्रमण संस्कृति संस्थान सांगानेर से पधारे युवा विद्वान सौरभ शास्त्री, सृजन शास्त्री एवं स्थानीय वरिष्ठ युवा विद्वान पंडित भरत शास्त्री प्रशिक्षण देंगे। शिविर का शुभारंभ जिनालय ट्रस्ट के अध्यक्ष भूपेंद्र जैन सहित समस्त ट्रस्टी पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से आचार्य श्री विद्यासागर जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करने के बाद समस्त महिला संगठन की ओर से शिविर संयोजक शुभ्रा जैन, रजनी जैन, अंजली जैन, सोनाली बगड़िया एवं अखिल भारतीय महिला परिषद की संभाग अध्यक्ष मुक्ता जैन द्वारा ज्ञान आराधना मंगल कलश की स्थापना से हुआ। राजेश जैन दद्दू ने बताया कि शिविर के प्रथम दिन 50 बच्चों ने पूजन अभिषेक शांति धारा करने का प्रशिक्षण लिया एवं इसका महत्व भी उन्हें समझाया गया। शिविर में भाग ले रहे बच्चों के लिए प्रतिदिन जलपान, झोलिया शरबत आदि की व्यवस्था रहेगी एवं उन्हें प्रतिदिन उपहार स्वरूप गिफ्ट भी प्रदान की जाएगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page