समाचार

जनगणना 2027 डिजिटल स्व-जनगणना' से लिखें नए भारत की तकदीर : जानिए कैसे करें घर बैठे पंजीकरण


भारत सरकार ने देश के भविष्य को सशक्त बनाने और विकास की नींव को मजबूती देने के लिए ‘जनगणना 2027’ की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार की जनगणना बेहद खास है क्योंकि, सरकार ने ‘डिजिटल स्व-जनगणना अभियान’ की शुरुआत की है। पढ़िए यह खबर…


नई दिल्ली। भारत सरकार ने देश के भविष्य को सशक्त बनाने और विकास की नींव को मजबूती देने के लिए ‘जनगणना 2027’ की तैयारी शुरू कर दी है। इस बार की जनगणना बेहद खास है क्योंकि, सरकार ने ‘डिजिटल स्व-जनगणना अभियान’ की शुरुआत की है। ‘आमची जनगणना, आमचा विकास’ के नारे के साथ शुरू हुआ यह अभियान हर नागरिक को अपनी जानकारी सही और समय पर दर्ज करने की जिम्मेदारी देता है।

साहिल जैन (राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री समग्र जैन समाज भारत फाउंडेशन) ने इस पहल का समर्थन करते हुए जनता से सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक-एक कदम जनगणना की ओर बढ़ना, दरअसल विकसित भारत की ओर बढ़ना है।

कैसे करें ‘स्व-जनगणना’? (स्टेप-बाय-स्टेप गाइड)

डिजिटल माध्यम से जनगणना की प्रक्रिया को बहुत सरल बनाया गया है। आप नीचे दिए गए 5 आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:

-आधिकारिक पोर्टल: सबसे पहले जनगणना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

-लॉग-इन: अपने मोबाइल नंबर का उपयोग करें और प्राप्त ओटीपी के जरिए लॉग-इन करें।

-स्थान विवरण: अपने राज्य, जिले और स्थानीय क्षेत्र की सटीक जानकारी भरें।

 

-परिवार का विवरण: डिजिटल फॉर्म में अपने परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी दर्ज करें।

-समीक्षा और सबमिट: भरी हुई जानकारी को एक बार फिर से जांचें और फाइनल सबमिट बटन पर क्लिक करें।

सुरक्षा और गोपनीयता का भरोसा

डिजिटल जनगणना पूरी तरह से सुरक्षित, गोपनीय और विश्वसनीय है। आपकी जानकारी का उपयोग केवल देश की विकास योजनाओं और बेहतर भविष्य की रूपरेखा तैयार करने के लिए किया जाएगा। आपकी भागीदारी- देश का सशक्त भविष्य’। आइए, हम सब मिलकर इस राष्ट्रीय यज्ञ में अपना योगदान दें और जनगणना 2027 को सफल बनाकर भारत के विकास में भागीदार बनें। अधिक जानकारी के लिए अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page