समाचार

मेडएथलॉन में बीफार्म फर्स्ट ईयर का जलवा : 30 अप्रैल को ऑडिटोरियम में फेयरवेल समारोह में सम्मानित होंगे विजेता खिलाड़ी 


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ फार्मेसी की स्पोर्ट्स प्रतियोगिता मेडएथलॉन में बीफार्म फर्स्ट ईयर का जलवा रहा। बीफार्म फर्स्ट ईयर की टीम ने टग ऑफ वार और वॉलीबॉल के फाइनल मुकालबे अपने नाम किए। मुरादाबाद से प्रो.श्याम सुंदर भाटिया की रिपोर्ट…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ फार्मेसी की स्पोर्ट्स प्रतियोगिता मेडएथलॉन में बीफार्म फर्स्ट ईयर का जलवा रहा। बीफार्म फर्स्ट ईयर की टीम ने टग ऑफ वार और वॉलीबॉल के फाइनल मुकालबे अपने नाम किए, जबकि बास्केटबाल फाइनल, बैटमिंटन सिंगल्स फाइनल, क्रिकेट और बॉक्स क्रिकेट सेमीफाइनल में भी बीफार्म फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। मेडएथलॉन के तहत कैरम, चेस आदि खेलों की प्रतियोगिताएं भी हुईं। टग ऑफ वॉर प्रतियोगिता का मुकाबला बी.फार्म और एम.फार्म टीमों के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में दोनों टीमों के बीच जबर्दस्त प्रतिस्पर्धा देखने को मिली लेकिन, बी.फार्म टीम ने अपनी शक्ति, समन्वय और रणनीति का शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों सेट अपने नाम किए। क्रिकेट प्रतियोगिता के सभी मैंचों में स्टूडेंट्स की ओर से बीफार्म फर्स्ट ईयर के आरजू चंद्रवंशी ने सर्वाधिक 156 रन बनाए, जबकि फैकल्टी टीम की ओर से कप्तान श्री अभिषेक आनंद ने सर्वाधिक 136 रनों के साथ 4 विकेट भी चटकाए।

मेडएथलॉन के तहत बॉक्स क्रिकेट का फाइनल रोमांचक मुकाबले में फार्मडी की टीम ने फैकल्टी की टीम को 38 रनों से यह मुकाबला जीतकर खिताब अपने नाम किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशाल जैन को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। बॉस्केटबाल फाइनल मुकाबले में कुल 24 बॉस्केट में फैकल्टी मिथुल मेमन ने सर्वाधिक 18 बास्केट बनाए। स्पोर्ट्स कोर्डिनेटर डॉ. स्मृति तिवारी ने यह जानकारी साझा करते हुए बताया कि इन विजेताओं को 30 अप्रैल को ऑडिटोरियम में होने वाले फेयरवेल समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

.फार्म प्रथम वर्ष की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया

बास्केटबॉल का मुकाबला फैकल्टी टीम और बीफार्म प्रथम वर्ष के छात्रों के बीच खेला गया। फैकल्टी टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए 24-21 बास्केट से बी.फार्म प्रथम वर्ष की टीम को मात दी। वॉलीबॉल मुकाबले के पहले सेट में बी.फार्म प्रथम वर्ष की टीम ने 15-7, जबकि दूसरे सेट में भी 15-12 से एमफार्म को पराजित कर मुकाबला जीतकर अपनी श्रेष्ठता साबित की। बी.फार्म प्रथम वर्ष की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों सेट अपने नाम किए। बैडमिंटन सिंगल्स फाइनल और डबल्स फाइनल के मुकाबले बेहद रोमांचक रहे।

प्रिंस ने शानदार प्रदर्शन किया

बैडमिंटन सिंगल्स फाइनल में बीफार्म थर्ड ईयर के प्रिंस और बीफार्म फर्स्ट ईयर के सुधांशु के बीच मुकाबला खेला गया। प्रिंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों सेट अपने नाम किए। उन्होंने पहला सेट 15-6 से जीता, जबकि दूसरे सेट में 15-7 से जीत दर्ज कर फाइनल अपने नाम किया। डबल्स फाइनल मुकाबले में बीफार्म थर्ड ईयर के प्रिंस और अविनाश की जोड़ी का सामना फैकल्टी टीम के डॉ. मित्थुल मेमन और डॉ. फूल चंद से हुआ। इस मुकाबले में भी प्रिंस और अविनाश की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल और कौशल का प्रदर्शन करते हुए पहला सेट 21-9 और दूसरा सेट में 21-19 से अपने नाम किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page