समाचार

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव : समाज से की सविनय अपील


भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की ओर से राजेश जैन दद्दू ने विशेष अपील की है….


इंदौर। वर्धमान महावीर भगवान जी जन्मकल्याणक महामहोत्सव के अवसर पर सार्वजनिक रूप से कार्यक्रमों का आयोजन करने हेतु समस्त जैन समाज एवं संस्थाओं से दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन इंदौर से राजेश जैन दद्दू ने सविनय अपील है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर…

-यदि सम्भव हो तो व्यापारी बंधु एक दिन के लिए दामों में कोई छूट की घोषणा करें।

-प्रतिष्ठानों में बैनर, जैन ध्वज लगाएं।

-अपने क्षेत्र में होर्डिंग, पोस्टर, प्रभात फेरी, शोभा यात्रा, प्रतियोगिताएं और संगोष्ठियां या अन्य कार्यक्रमों का आयोजन कर भगवान महावीर स्वामी जी का अमर संदेश को जन – जन तक पहुचायें।

-निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करें।

-भोजन / फल / वस्त्र वितरण, गोशाला में गायों को भोजन या हरे चारे को भिजवाएं।

-मंदिरों में विशेष पूजा, विधान और श्री जी की विमान यात्रा निकालकर धर्म प्रभावना करें।

-सांयकाल घरों और मंदिरों में 5 दीपक प्रज्वलित कर आरती करें।

-मांस और शराब बिक्री प्रतिबंध कराने हेतु अपने नगर के सांसद, विधायक, पार्षद पर दबाव बनाएं।

-सामूहिक निकलने वाली श्रीजी की शोभा यात्रा में अपने व्यापार-व्यवसाय को इस दिन मंगल रखकर शोभा यात्रा को जैन एकता के साथ सफल बनाएं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
10
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page