समाचार

जयपुर हाउस जैन मन्दिर में आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज के सानिध्य में मनाया गया श्रुत पंचमी महोत्सव: चांदी के रथ पर मां जिनवाणी को विराजमान कर निकाली शोभायात्रा


आचार्य श्री चैत्यसागर महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में श्रुत पंचमी महोत्सव बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। चांदी के रथ पर मां जिनवाणी को विराजमान कर बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में सैंकड़ो भक्तों ने नाचते गाते हुये प्रभु भक्ति का आनंद लिया सभी धर्मबंधुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। जयपुर हाउस स्थित श्री 1008 शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर टीचर्स कॉलोनी में आचार्य श्री चैत्यसागर महाराज ससंघ के मंगल सानिध्य में श्रुत पंचमी महोत्सव बडे़ ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान सौभाग्यशाली भक्तों ने कोसमा से आए चांदी के रथ पर मां जिनवाणी को विराजमान कर बैंड बाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मां जिनवाणी यात्रा का प्रताप नगर,अलकापुरी,आलोक नगर में जैन समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। विभिन्न स्थानों का भमण करते हुए मां जिनवाणी शोभायात्रा श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर पर समाप्त हुई माँ जिनवाणी शोभायात्रा में सैंकड़ो भक्तों ने नाचते गाते हुये प्रभु भक्ति का आनंद लिया सभी धर्मबंधुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

आचार्य श्री ने श्रुत पंचमी का महत्व बताया

इसके बाद आचार्यश्री ने मंगल प्रवचनों के माध्यम से भक्तजनों को जैन धर्म में श्रुत पंचमी के महोत्सव पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सौभाग्यशाली भक्तों ने आचार्यश्री चैत्यसागर जी महाराज को माँ जिनवाणी भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही जयपुर,इटावा, एटा,आगरा,की सकल जैन समाज ने आचार्यश्री के चरणों में श्रीफल भेंटकर वर्षायोग 2023 के लिए निवेदन किया। जिनवाणी शोभायात्रा पश्चात मंदिर कमेटी ने बाहर से पधारे हुए अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया| सम्पूर्ण कार्यक्रम को सुचारु रुप से सम्पन्न कराने में शांतिनाथ युवा मण्डल,स्वास्तिक महिला मण्डल और शान्तिनाथ महिला मण्डल का विशेष सहयोग रहा।


बड़ी संख्या में पहुंचे समाजजन

कार्यक्रम का संचालन दीपक जैन एवं राकेश जैन पर्देवाले द्वारा किया गया| इस अवसर पर दीपक जैन,सुबोध पाटनी,अजित रांवका,नीरज जैन जिनवाणी चैनल, पंकज जैन,सुभाषचंद्र जैन,कमल जैन अभिषेक जैन पर्देवाले,विशाल जैन, राजेंद्र जैन,विशाल जैन,प्रमोद रांवका, अनिल पाटनी,विक्की पाटनी,मोहित पाटनी,मीडिया प्रभारी शुभम जैन समस्त जयपुर सकल जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे|

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page