समाचार

जैन मिलन ने किया एक लाख णमोकार मंत्र का जाप: जिनवाणी एवं धार्मिक ग्रन्थों की साजसज्जा की


साधर्मी महिलाओं ने जिनवाणी एवं धार्मिक ग्रन्थों की साजसज्जा करते हुए महामंत्र णमोकार का एक लाख जाप्य अनुष्ठान पूर्ण किया। पढ़िए मनोज नायक की रिपोर्ट…


मुरैना। साधर्मी महिलाओं ने जिनवाणी एवं धार्मिक ग्रन्थों की साजसज्जा करते हुए महामंत्र णमोकार का एक लाख जाप्य अनुष्ठान पूर्ण किया। ज्ञान आराधना के महापर्व श्रुत पंचमी पर जैन मिलन महिला संगठन मुरैना के सदस्यों ने विशेष पूजा-पाठ कार्यक्रम का आयोजन बड़ा जैन मंदिर में किया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ महिलाओं ने एक लाख णमोकार मंत्र का जाप्य अनुष्ठान पूर्ण किया।

धार्मिक ग्रंथों को सजाकर रखा 

श्रुत पंचमी के पावन पर्व पर जैन मिलन की पदाधिकारी व सदस्यों ने मंदिरों में जाकर जिनवाणी कवर चढ़ाए और धार्मिक ग्रंथों की साफ सफाई कर उन्हें सजाकर रखा। इसके बाद सभी ने श्री पार्श्वनाथ जैन बड़ा मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की और एक लाख णमोकार मंत्र का जाप किया। इस अवसर पर महिलाओं ने जैन संस्कृत विद्यालय के छात्रावास में रहने वाले लगभग दो दर्जन बच्चों को पानी की बोतल वितरित कीं। बड़े जैन मंदिर में चल रहे 8 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर में धार्मिक शिक्षा दे रहे सांगानेर से आए आचार्यों का सम्मान भी किया।

यह दिगंबर जैन समाज का बड़ा पर्व 

जैन मिलन संगठन की केंद्रीय संयोजिका भावना जैन ने कहा कि श्रुत पंचमी दिगंबर जैन समाज के लिए बहुत बड़ा पर्व है । यह प्रतिवर्ष ज्येष्ठ मास में शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। दिगंबर जैन परंपरा के अनुसार श्रुत पंचमी पर्व, ज्ञान की आराधना का महान पर्व है, जो जैन बंधुओं को वीतरागी संतों की वाणी सुनने, आराधना करने और प्रभावना बांटने का संदेश देता है। कार्यक्रम में जैन मिलन की अध्यक्ष जूली जैन, सचिव शिल्पी जैन, कोषाध्यक्ष शिक्षा जैन, पूर्व अध्यक्ष सरिता जैन, बबिता जैन, उषा जैन, रजनी जैन, दीपा जैन, राखी जैन, किरण जैन, प्रीति जैन आदि शामिल हुईं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page