दिगंबर जैन संत आचार्य श्री निर्भयसागर जी महाराज (ससंघ) का आज प्रातः 7:00 बजे मुरैना नगर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। बड़ा जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्राचार्य अनिल जैन के अनुसार, पूज्य गुरुदेव वैज्ञानिक संत आचार्य श्री निर्भयसागर जी महाराज का मंगल विहार श्री सिद्धक्षेत्र सोनागिर से मुरैना की ओर जारी था। पढ़िए मनोज जैन नायक की विशेष रिपोर्ट…
मुरैना। दिगंबर जैन संत आचार्य श्री निर्भयसागर जी महाराज (ससंघ) का आज प्रातः 7:00 बजे मुरैना नगर में भव्य मंगल प्रवेश होगा। बड़ा जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्राचार्य अनिल जैन के अनुसार, पूज्य गुरुदेव वैज्ञानिक संत आचार्य श्री निर्भयसागर जी महाराज का मंगल विहार श्री सिद्धक्षेत्र सोनागिर से मुरैना की ओर जारी था। आज प्रातः वे अपने शिष्यों सहित श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा जैन मंदिर, मुरैना में भव्य रूप से प्रवेश करेंगे।
जानकारी के अनुसार, स्थानीय जैन समाज के श्रद्धालु सोनागिर पहुंचकर पूज्य आचार्य श्री के श्रीचरणों में श्रीफल अर्पित कर मुरैना आगमन एवं महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव में सान्निध्य प्रदान करने का निवेदन किया था। श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए आचार्य श्री ने मुरैना आगमन की सहर्ष स्वीकृति प्रदान की। आचार्य संघ का विहार सोनागिर से डबरा और ग्वालियर होते हुए मुरैना तक हुआ।
मुरैना जैन समाज के श्रद्धालु आज प्रातः 7:00 बजे पुलिस पेट्रोल पंप पर एकत्रित होकर आचार्य संघ की अगवानी करेंगे। वहां से गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बड़ा जैन मंदिर पहुंचेगी, जहां गुरुदेव का भव्य मंगल प्रवेश होगा।
बड़ा जैन मंदिर कमेटी एवं जन्म कल्याणक महोत्सव समिति ने सभी साधर्मी बंधुओं एवं गुरुभक्तों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर आचार्य संघ की अगवानी करने की अपील की है।













Add Comment