Uncategorized

गायत्री नगर मंदिर में खेली केसर तिलक होली : अभिषेक और विश्व शांति के लिए शांतिधारा की


आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के आर्शीवाद से इस वर्ष भी अष्टान्हिका महापर्व और होली के पावन अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में 2 मार्च प्रातः 6.45 बजे दिगम्बर जैन मंदिर में अभिषेक और विश्व शांति के लिए शांतिधारा की गई। जयपुर से पढ़िए, उदयभान जैन की यह खबर…


जयपुर। आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के आर्शीवाद से इस वर्ष भी अष्टान्हिका महापर्व और होली के पावन अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के तत्वावधान में 2 मार्च प्रातः 6.45 बजे दिगम्बर जैन मंदिर में अभिषेक और विश्व शांति के लिए शांतिधारा की गई। इसके बाद पुलक मंच परिवार की ओर से मंदिर जी में केसर होली का आयोजन हुआ। पुलक मंच गायत्री नगर, महारानी फार्म की धर्ममंत्री अनिता बडजात्या ने बताया कि मंदिर प्रबन्ध समिति को पुलक मंच परिवार की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, शाखा अध्यक्ष मंजू सेवावाली महामंत्री रेखा झांझरी के नेर्तत्व में पुलक मंच परिवार द्वारा 121ग्राम केसर प्रदान की गई एवं जिनशंरण तीर्थ, महाराष्ट्र में भी 21ग्राम केसर प्रदान की गई। इसके बाद पदाधिकारियों ने केसर तिलक लगाकर होली का यह पर्व मनाया।

यह समाजजन उपस्थिति रही

इस कार्यक्रम में पुलक मंच परिवार के महामंत्री सुरेश जैन, संरक्षक अनिल टोंग्या, रशिम तोतुका, विमला जैन, ज्योति जैन, मन्दिर प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष अरुण शाह, अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन, मंत्री अमित काला, प्रवक्ता राकेश पाटोदी, अशोक विधानसभा वाले, विजय सोगानी आदि के साथ पुलक मंच परिवार के पदाधिकारी और सदस्य गण एवं समाज के अन्य गणमान्य लोग, महिला पुरूष भी शामिल थे। आभार राष्ट्रीय महामंत्री टोंग्या ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page