Uncategorized

बेजुबान पशु-पक्षियों, पर्यावरण एवं जरूरतमंदों की सेवा : महावीर इंटरनेशनल ने सेवा पखवाड़े में चलाए जनकल्याण अभियान


महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी ने सेवा पखवाड़े के ग्यारहवें दिन पर्यावरण संरक्षण, जीव-दया और जरूरतमंदों की सहायता के लिए विभिन्न सेवा कार्य किए। पक्षियों के लिए चुग्गा, पशुओं के लिए पानी और मूक-बधिर बच्चों के संस्थान को राशन सामग्री भेंट की गई। पढ़िए श्रीफल साथी वीर सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट।


कुचामन सिटी। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़े के ग्यारहवें दिन शनिवार को महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी परिवार ने पर्यावरण संरक्षण, बेजुबान पशु-पक्षियों की सेवा तथा जरूरतमंदों की सहायता के लिए विविध सेवा गतिविधियों का आयोजन किया।

पक्षियों के लिए चुग्गा और पानी की व्यवस्था

प्रातः 7 बजे शाकंभरी माताजी मंदिर से पशु चिकित्सालय तक 61 परिंडों में पक्षियों के लिए चुग्गा डाला गया। भीषण गर्मी को देखते हुए शाकंभरी माताजी मंदिर से शाकंभरी गेट तक लगाए गए 43 जल पात्रों में पशुओं एवं पक्षियों के लिए स्वच्छ पानी भरवाया गया। साथ ही मार्ग में लगे पौधों को पानी देकर उनकी देखभाल भी की गई।

जरूरतमंद बच्चों के लिए राशन सामग्री भेंट

वीरा सचिव शारदा एवं वीर सोहनलाल वर्मा परिवार द्वारा पदमपुरा रोड स्थित संपर्क संस्थान में मूक-बधिर एवं नेत्रहीन बच्चों की व्यवस्थापक सुशीला चौहान को आटा, चावल, दाल, तेल, घी, चाय, चीनी, नमक एवं मसालों सहित आवश्यक राशन सामग्री भेंट कर सेवा का प्रेरक उदाहरण प्रस्तुत किया गया।

सदस्यों का सराहनीय सहयोग

सेवा कार्यों में वीर रामावतार गोयल, रतनलाल मेघवाल, वीर सोहनलाल वर्मा, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, महेश हुरकट, धीरज रामचंद्रका तथा बाबूलाल जांगिड़ सहित अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहयोग दिया। अजमेर जोन सचिव वीर कैलाश पांडया ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सेवा और संवेदनशीलता का संदेश

महावीर इंटरनेशनल के पदाधिकारियों ने कहा कि संस्था “सबकी सेवा, सबको प्यार – जियो और जीने दो” के मूल उद्देश्य को साकार करते हुए मानव सेवा, पर्यावरण संरक्षण तथा जीव-दया के माध्यम से समाज में संवेदनशीलता और सेवा भाव का संदेश निरंतर प्रसारित कर रही है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page