आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर पंचायती जैन मंदिर में आचार्य श्री सौभाग्यसागर जी महाराज एवं आचार्य श्री सुरत्नसागराचार्य जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी राहुल जैन की यह रिपोर्ट।
आगरा। गुदड़ी मंसूर खां स्थित जैन मंदिर से बुधवार प्रातः 5:00 बजे मंगल विहार आरंभ कर आचार्य श्री 108 सौभाग्यसागर जी महाराज एवं आचार्य श्री 108 सुरत्नसागराचार्य जी महाराज ससंघ (8 पिच्छी) का प्रातः 7:00 बजे श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगंबर पंचायती जैन मंदिर, ट्रांस यमुना कॉलोनी में भव्य मंगल प्रवेश हुआ।
जयघोष के साथ हुआ भव्य स्वागत
मंदिर परिसर में ढोल-नगाड़ों, जय जिनेंद्र के उद्घोष एवं मंगल जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने दोनों आचार्य भगवंतों का भावपूर्ण स्वागत किया। पूरे परिसर में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।
मंगल प्रवचन से मिला धर्म संदेश
प्रातः 8:30 बजे आचार्य श्री के मुखारविंद से मंगल प्रवचन हुआ। अपने प्रवचन में उन्होंने श्रद्धालुओं को धर्म, संयम, सदाचार एवं आत्मकल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। उपस्थित समाजजनों ने श्रद्धापूर्वक प्रवचन श्रवण कर धर्मलाभ अर्जित किया।
आहारचर्या हुई सम्पन्न
मंगल प्रवचन के उपरांत दोनों आचार्य भगवंतों सहित साधु-संघ की आहारचर्या विधिपूर्वक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित रहकर गुरु भगवंतों का आशीर्वाद प्राप्त किया।
समाजजनों की रही उल्लेखनीय उपस्थिति
कार्यक्रम में जगदीश प्रसाद जैन, मनोज जैन बाकलीवाल, जितेंद्र जैन, धर्मेंद्र जैन, संदीप जैन, मोहित जैन, विप्लव जैन, वैभव जैन, आशीष जैन, आकाश जैन, संजय जैन, सुमित जैन, राजेश जैन, के.सी. जैन, हिमांशु जैन, संयम जैन, ऋषभ जैन, पूजा जैन, तृप्ति जैन, प्रीति जैन, कंचन जैन, संगीता जैन एवं डिंपल जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।













Add Comment