Uncategorized

तीर्थक्षेत्र कमेटी की पदाधिकारी परिषद की: बैठक में लिए गए ऐतिहासिक एवं दूरगामी निर्णय


भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी की दो दिवसीय पदाधिकारी परिषद की बैठक इंदौर एवं बनेड़िया जी में सम्पन्न हुई। बैठक में तीर्थ संरक्षण, शतकोत्तर रजत स्थापना वर्ष समारोह तथा समाज को तीर्थों से जोड़ने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। पढ़िए श्रीफल साथी रत्नेश रागी की यह रिपोर्ट।


इंदौर। भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी की दो दिवसीय पदाधिकारी परिषद की बैठक इंदौर में गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक का प्रथम सत्र तीर्थधाम ढाईद्वीप जिनायतन परिसर में तथा द्वितीय सत्र सुप्रसिद्ध श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र बनेड़िया जी में आयोजित किया गया। आयोजन की संपूर्ण व्यवस्थाओं एवं अतिथियों के स्वागत-सत्कार का दायित्व भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी मध्यांचल ने निभाया।

मध्यांचल के प्रवक्ता एवं प्रचार प्रमुख राजेश जैन रागी ने बताया कि बैठक में देशभर के जैन तीर्थों के संरक्षण, संवर्धन, विकास तथा आगामी शतकोत्तर रजत स्थापना महोत्सव वर्ष को देश-विदेश में भव्य रूप से मनाने की रूपरेखा पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

बैठक का स्वागत भाषण मध्यांचल के कार्याध्यक्ष संतोष कुमार जैन घड़ी ने दिया। विभिन्न विषयों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से अनेक महत्वपूर्ण एवं दूरगामी निर्णय लिए गए।

बैठक में आगामी अक्टूबर माह में जैन सिद्धक्षेत्र मथुरा में आयोजित होने वाले शतकोत्तर स्थापना वर्ष समारोह की तैयारियों पर विशेष चर्चा हुई। राष्ट्रीय चेयरमैन जवाहरलाल जैन तथा विजय जैन लुहाड़िया ने समाज के प्रत्येक वर्ग को इस महोत्सव से जोड़ने और तीर्थक्षेत्र कमेटी को अधिक सशक्त बनाने के संबंध में अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

संरक्षण एवं संवर्धन समिति के चेयरमैन जिनेश झांझरी ने तीर्थों के संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। वहीं पारस बज ने गिरनार तीर्थ से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की तथा राष्ट्रीय चेयरमैन (लीगल) वीरेश सेठ ने देशभर के जैन तीर्थों से संबंधित न्यायालयों में लंबित प्रकरणों एवं उनकी दीर्घकालिक रणनीति की जानकारी दी।

बैठक के दौरान सुमति धाम में केंद्रीय पदाधिकारियों एवं विभिन्न अंचलों से आए प्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सपना गोधा एवं मनीष गोधा ने तीर्थ संरक्षण एवं संवर्धन के कार्यों में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। युवा जैन विद्वानों द्वारा तीर्थ विकास एवं संरक्षण विषय पर प्रभावशाली पावर पॉइंट प्रस्तुति भी दी गई।

पदाधिकारियों ने नवग्रह जिनालय, ग्रेटर बाबा, गोमटगिरि तथा श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र बनेड़िया जी के दर्शन कर तीर्थ वंदना की। बनेड़िया जी में क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष अनिल गंगवाल, सुरेंद्र बाकलीवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का सम्मान किया।

मध्यांचल के अध्यक्ष डी.के. जैन एवं महामंत्री राजकुमार जैन घाटे ने राष्ट्रीय पदाधिकारी परिषद की बैठक मध्यांचल में आयोजित करने का अवसर मिलने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बैठक में लिए गए निर्णय देशभर के जैन तीर्थों के संरक्षण, संवर्धन और आगामी शतकोत्तर रजत स्थापना वर्ष के सफल आयोजन में मील का पत्थर सिद्ध होंगे।

बैठक में राष्ट्रीय चेयरमैन जवाहरलाल जैन, राष्ट्रीय महामंत्री संतोष पेंढारी, विजय जैन लुहाड़िया, पारस बज, विनोद बाकलीवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय पापड़ीवाल, वीरेश सेठ, प्रभात सेठी, मिहिर गांधी, अनिल जमगे, नीरज जैन, संतोष कुमार जैन घड़ी, सुरेंद्र बाकलीवाल, जिनेश झांझरी, हंसमुख गांधी, प्रमोद पापड़ीवाल, डॉ. अनुपम जैन, महेंद्र जैन, अजय जैन, वीरेंद्र बड़जात्या, सुदीप जैन, मुकेश दोषी, पवन पाटोदी, कैलाश सेठी, रीता जैन, विपिन गंगवाल सहित विभिन्न राज्यों एवं अंचलों से अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page