Uncategorized समाचार

मुनि पुंगव सुधा सागर जी के ऐतिहासिक चातुर्मास की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार : मंगल आगमन एवं भव्य स्वागत की रूपरेखा पर धर्मसभा में हुआ व्यापक मंथन

Oplus_16908288

इंदौर में मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर जी महाराज के प्रस्तावित मंगल आगमन एवं ऐतिहासिक चातुर्मास-2026 की तैयारियों को लेकर धर्मसभा आयोजित हुई। स्वागत, विहार एवं व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा कर समाज ने आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया। पढ़िए श्रीफल साथी इंदौर ब्यूरो की यह रिपोर्ट।


Oplus_16908288

इंदौर। परम पूज्य राष्ट्रसंत मुनि पुंगव 108 श्री सुधा सागर जी महाराज के प्रस्तावित मंगल आगमन एवं वर्ष 2026 के ऐतिहासिक चातुर्मास की तैयारियों को लेकर गुरुवार रात्रि मोदीजी की नसिया, बड़ा गणपति में धर्मसभा आयोजित की गई। बैठक में गुरुदेव के भव्य स्वागत, विहार, चातुर्मास एवं विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा करते हुए आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई।

समाज ने दिखाई अभूतपूर्व एकजुटता

धर्मसभा में समाज के वरिष्ठजन, विभिन्न जिनालयों के अध्यक्ष, मंत्री एवं प्रतिनिधि, महिला मंडलों, युवा संगठनों, मुनि भक्त मंडलों तथा सकल दिगंबर जैन समाज के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। सभी ने एक स्वर में कहा कि मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज का इंदौर आगमन केवल शहर ही नहीं, बल्कि पूरे मालवा क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण अवसर होगा।

स्वागत एवं व्यवस्थाओं पर बनी विस्तृत योजना

बैठक में श्री एम.के. जैन एवं श्रीमती पुष्पा प्रदीप कासलीवाल के संरक्षण तथा श्री अमित कासलीवाल एवं श्री दिलीप पाटनी के मार्गदर्शन में स्वागत, विहार, आवास, समाज सहभागिता तथा अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत योजना पर चर्चा की गई। विभिन्न समितियों के दायित्वों पर भी विचार-विमर्श हुआ।

बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थित

इस अवसर पर फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोहर झांझरी, इंदौर समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष आनंद गोधा, नवीन गोधा, हर्ष जैन, संदीप एवं सुनीता जैन (मोरया सरिया), विजय पाटोदी, प्रतिपाल टोंग्या, राजेश (दद्दू), आकाश पंड्या, कुशलराज जैन (पम्पम), उषा पाटनी, साधना दगड़े, मोदीजी की नसिया के ट्रस्टीगण, शेखर छाबड़ा, दिलीप एवं प्रमिला पाटनी, हेमंत जैन, कमल जैन, भूपेंद्र जैन, मुकेश जैन, सुनील गोधा, जयदीप जैन, अनूप गांधी, रेखा पतंग्या, कमल काला, रेखा संजय जैन, निधि जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

ऐतिहासिक चातुर्मास बनाने का संकल्प

बैठक का समापन इस संकल्प के साथ हुआ कि इंदौर नगर मुनि पुंगव श्री सुधा सागर जी महाराज के मंगल आगमन एवं चातुर्मास-2026 को भव्य, ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बनाएगा। समाज के सभी वर्गों से सक्रिय सहभागिता का आह्वान भी किया गया।

समाज के लिए प्रेरणादायी अवसर

धर्मसभा में वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में संगठन, संस्कार, सेवा और समर्पण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। सभी समाजजनों से आयोजन को सफल बनाने के लिए तन, मन और धन से सहयोग करने की अपील की गई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
1
+1
0
संपादक

About the author

संपादक

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page