समाचार

गिरनार धर्म यात्रा के लिए दोनों हाथ से मिला आशीर्वाद : शिवपुरी छत्री मंदिर, नेमीनाथ जिनालय, थूबोन जी और गोलकोट अतिशय क्षेत्र पर पदाधिकारियों ने दर्शन किए


श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा के निर्विघ्न सफलतापूर्वक हो, इसके लिए अशोक नग़र में विराजमान मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के पास मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद लेने के लिए 28 मई को विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन अशोकनगर पहुंचे। शिवपुरी छत्री मंदिर, नेमीनाथ जिनालय, थूबोन जी और गोलकोट अतिशय क्षेत्र पर पदाधिकारियों ने दर्शन किए और गिरनार यात्रा के लिए मुनिश्री का मंगल आशीर्वाद लिया। अशोकनगर से पढ़िए, महेंद्र जैन भय्यन की यह रिपोर्ट…


अशोक नगर। श्री नेमि गिरनार धर्म यात्रा के निर्विघ्न सफलतापूर्वक हो, इसके लिए अशोक नग़र में विराजमान मुनि श्री सुधासागर जी महाराज के पास मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद लेने के लिए 28 मई को विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन, भारत वर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी दिल्ली के अध्यक्ष प्रद्युम्न जैन जैन, संगठन के सम्मानित सदस्य अभिषेक जैन, इंदौर शाखा अध्यक्ष मयंक जैन, महेंद्र जैन भैयन शिवपुरी, मुकेश जैन, सचिव पारस जैन एडवोकेट, कॉर्डिनेटर अंचल जैन ललितपुर एवं चक्रेश जैन आदि अशोकनगर पहुंचे। जहां पर सभी ने मुनिसंघ के चरणों में श्रीफल समर्पित कर आशीर्वाद लिया। मुनिश्री ने सभी भक्तजनों को अधिक से अधिक संख्या में गिरनार जी जाने के लिए आशीष प्रदान किया। विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने गिरनार जी धर्म यात्रा के बारे में बताया कि 25 जून को दिल्ली से धर्म यात्रा प्रारंभ होकर 4 जुलाई की सुबह गुना और 4 जुलाई की ही शाम को अशोक नगर में प्रवेश करेगी। जिसमें हजारों की संख्या में साधर्मीजन उपस्थित होंगे। अशोकनगर में पहुंचने पर विश्व जैन संगठन के सभी सदस्यों का अशोक नगर दिगंबर जैन पंचायत कमेटी एवं राष्ट्रीय जनशासन एकता संघ के सदस्यों ने स्वागत अभिनंदन किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page