समाचार

श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर अंजनी नगर से निकली प्रभात फेरी : मंदिर में ध्वजारोहण और अभिषेक हुए


दिगंबर जैन समाज की 20 दिवसीय प्रभात फेरी रविवार को सुबह श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, अंजनी नगर से निकली। अंजनी नगर जिनालय में श्रीजी को रजत पालकी में विराजित किया गया। मुनि श्री आदित्य सागर जी ससंघ के साथ इस प्रभातफेरी में शामिल हुए। इंदौर से पढ़िए सतीश जैन की यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन समाज की 20 दिवसीय प्रभात फेरी रविवार को सुबह श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, अंजनी नगर से निकली। अंबिकापुरी क्षेत्र में घूमकर पुनः अंजनी नगर पहुंची। समाज के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी ने बताया कि अंजनी नगर जिनालय में श्रीजी को रजत पालकी में विराजित किया गया। भक्तगण पालकी को कंधों पर रखकर चल रहे थे। पाटौदी ने कहा कि स्वर्ण रथ के सारथी बने मुकेश-चंदन बालाजी पाटोदी परिवार का सम्मान अंजनी नगर जैन समाज के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारीयों ने किया। समाज के प्रचार प्रमुख सतीश जैन ने बताया कि मुनि श्री आदित्य सागर जी ससंघ के साथ इस प्रभातफेरी में शामिल हुए।

पाद-प्रक्षालन कर आरती उतारी की

जगह-जगह मुनि संघ के पाद-प्रक्षालन कर श्रद्धालुओं ने आरती भी उतारी। समाज श्रेष्ठियों के साथ आज सम्यक चारित्र एवं सम्यक पार्श्व सोशल ग्रुप के बहुत अधिक दंपति सदस्य चल रहे थे। वे बड़े भक्ति भाव से कह रहे थे कि ‘जब तक सूरज चांद रहेगा, मुनियों का सम्मान रहेगा।’ महिलाएं भक्ति नृत्य करते हुए चल रही थी। अंजनी नगर मंदिर प्रांगण में मुकेश चंदन बालाजी पाटोदी, राजकुमार पाटोदी, वीर कुमार जैन (सीनि. एडवोकेट), सुशील पांड्या, देवेंद्र सोगानी, ऋषभ पाटनी , राजकुमार जैन ने ध्वजारोहण किया। श्री जी के अभिषेक हुए।

यह समाजजन उपस्थित है

इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी राजेंद्र सोनी, भूपेंद्र बढ़जात्या, रितेश पाटनी, दिलीप लुहाड़िया, संजय पापड़ी वाल, पिंकेश बिलाला, मनीष जैन सहित बहुत अधिक संख्या में समाज जन उपस्थित थे। सतीश जैन के अनुसार सोमवार 7 अप्रैल को प्रभात फेरी सुबह 6:45 पर त्रिमूर्ति दिगंबर जैन मंदिर कालानी नगर से निकलेगी।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page