समाचार

दिगंबर जैन परवार महिला संगठन इंदौर का शपथ विधि समारोह : महिला संगठन ने 25 हजार रुपए प्रदान किए 


दिगंबर जैन परवार महिला संगठन, इंदौर का शपथ विधि समारोह राजशाही रिसोर्ट में हुआ।शपथ विधि अधिकारी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।मानव सेवा ट्रस्ट की मुक्ता जैन के नेतृत्व में महिला संगठन ने 25 हजार रुपए प्रदान किए। इंदौर से पढ़िए यह खबर…


इंदौर। दिगंबर जैन परवार महिला संगठन, इंदौर का शपथ विधि समारोह राजशाही रिसोर्ट में संपन्न हुआ।

रुचि चोविश्या जैन ने बताया कि समारोह में शपथ विधि अधिकारी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। समारोह अध्यक्षता मुक्ता राजेश जैन ने की एवं सचिवीय उद्बोधन सारिका जैन ने किया। संगीता विनायका ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष वंदना संदीप जैन, सचिव सुनीता संतोष जैन, कार्याध्यक्ष वंदना अमित परिवार, कोषाध्यक्ष अंजू सुधीर भाई तथा उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री, प्रचार मंत्री, सांस्कृतिक सचिव, कार्यकारिणी सदस्य, शिरोमणि संरक्षक, परम संरक्षक एवं अन्य सभी पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण करवाई।

 

मंगलाचरण श्वेता जैन ने प्रस्तुत किया

कार्यक्रम में समाज की मानव सेवा ट्रस्ट की मुक्ता जैन के नेतृत्व में महिला संगठन ने 25 हजार रुपए प्रदान किए। समारोह की मुख्य अतिथि थीं पुष्पा कासलीवाल, निर्मला जैन, अनामिका जैन, सुनीता पाटनी, अनिल जैन, राजीव जी जैन, सुदीप जैन, आकाश कोल सहित संगठन के कई सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सीमा नीरज जैन ने किया। मंगलाचरण श्वेता जैन ने प्रस्तुत किया। स्वागत नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति लवी जैन, रिचा जैन एवं रूची जैन ने दी। यह शपथ ग्रहण समारोह अत्यंत उत्साह, भव्यता और गरिमा के साथ हुआ। जिसमें सभी सदस्यों ने संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page