समाचार

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव : शनिवार जैन कॉलोनी में भक्ति, भजन, नृत्य संध्या की


अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज के सानिध्य में समग्र जैन समाज द्वारा भगवान जन्म महोत्सव में विभिन्न धार्मिक गतिविधियां की जा रही है।शनिवार को जैन कॉलोनी स्थित परिवार जनों ने भक्ति भजन नृत्य संध्या कार्यक्रम किया। 7अप्रैल सोमवार को रात 8 बजे से सोलंकी कॉलोनी एवं सह कॉलोनी परिवारों द्वारा धर्मज नेत्रालय के पास भजन संध्या का आयोजन रखा है। सनावद से पढ़िए यह खबर…


सनावद। 602 ईसा पूर्व एवं 2624 वर्ष पहले चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की तेरस तिथि को भगवान महावीर स्वामी का जन्म राजा सिद्धार्थ एवं रानी त्रिशला के घर बिहार प्रांत के कुंडलपुर नामक नगर में हुआ था। उन्होंने अहिंसा के मार्ग पर चलकर संपूर्ण विश्व को जियो और जीने दो का संदेश दिया। जैन समुदाय प्रतिवर्ष उनका जन्म कल्याणक हर्षोल्लास के साथ मनाता है। इस वर्ष अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज के सानिध्य में समग्र जैन समाज द्वारा भगवान जन्म महोत्सव में विभिन्न धार्मिक गतिविधियां की जा रही है। जिसकी पूर्व वेला में 5 अप्रैल शनिवार को जैन कॉलोनी स्थित परिवार जनों ने भक्ति भजन नृत्य संध्या कार्यक्रम किया।

इन्होंने गरबा और भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया

समाज प्रवक्ता सन्मति जैन ‘काका’ ने बताया कि रात 8 बजे समाज के वरिष्ठ एवं कॉलोनी प्रमुख टीकमचंद भुच, भागचंद जैन, विपिन लाठियां, ज्ञानचंद भुच, कमलाबाई भुच, अनिता जैन, उषा लाठियां द्वारा भगवान महावीर की फोटो के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इसके बाद कमल जैन केके और अमिन्द्र जटाले एंड पार्टी के संगीत के साथ उषा लाठियां, संगीता पाटोदी, सारिका जैन, पंकज जटाले, प्रशांत ( मोनू )चौधरी , प्रांशुल पंचोलिया ने सुमधुर भजनों से रात 10 बजे तक समां बांध दिया। उषा लाठियां अनिता भागचंद जैन, श्वेता नवीन भुच, नैनी सोमिल जैन, सारिका संदेश जैन, निधि अखिलेश जैन, गरिमा दिनेश पाटनी, मंदा सुनील भुच, रचना जटाले, नेहा मनीष जैन ,चंदू नरेश पाटनी, सीमा नवनीत जैन आदि ने गरबा और भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में समाज जन मौजूद थे।

सोलंकी कॉलोनी परिवार 7 अप्रैल को करेगा भजन संध्या

भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर 7अप्रैल सोमवार को रात 8 बजे से सोलंकी कॉलोनी एवं सह कॉलोनी परिवारों द्वारा धर्मज नेत्रालय के पास भजन संध्या का आयोजन रखा है। जिसमें सभी समाजजन अपनी सहभागिता दर्ज करवाएंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
1
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page