समाचार

युवा महासभा इंदौर इकाई की कार्यकारणी शपथ समारोह : मीटिंग में विभिन्न विषयों पर चर्चा कर कार्ययोजना बनाई


श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन खंडेलवाल युवा महासभा इंदौर इकाई की कार्यकारणी शपथ समारोह हुआ। साथ ही इकाई की मीटिंग भी हुई। इसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। श्री भारतवर्षीय दिगंबर जैन खंडेलवाल युवा महासभा इंदौर इकाई की कार्यकारणी शपथ समारोह हुआ। साथ ही इकाई की मीटिंग भी हुई। इसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। युवा शाखा के प्रचार-प्रसार प्रमुख वैभव कासलीवाल जैन ने बताया कि खंडेलवाल युवा महासभा की युवा प्रकोष्ट शाखा की शपथ समारोह राष्ट्रीय कार्यकारणी की उपस्थिति में तिलक नगर कम्युनिटी हाल में किया गया एवं कई विषयों पर राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष शेखर छाबड़ा,सनत गंगवाल, चंद्रप्रकाश गंगवाल, प्रेमचंद काला, मप्र के अध्यक्ष संदीप जैन मोरया, कमलेश कासलीवाल, होलाश आशा सोनी, हंसल पहड़िया, प्रमोद पापड़ीवाल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष साधना दगड़े की उपस्थिति में चर्चा हुई। इस अवसर पर युवा महासभा के सदस्यों की घोषणा हुई। अध्यक्ष मनीष पाटनी, महामंत्री प्रथम नवीन गोधा, कार्याध्यक्ष रोमिल सोनी, गौरव पाटोदी, शैलेंद्र सौगानी, अंकुल पाटोदी, उपाध्यक्ष प्रवीण पहड़िया, देवेश पाटनी, सुमित सेठी, कोषाध्यक्ष कपिल सेठी, पुष्पेंद्र वेद, मंत्री जुम्बिश अजमेरा, नीरज मोदी, शैलष काला, टोनी गंगवाल, मानव सेवा अनीश सोनी, चिकित्सा अभिषेक सेठी, कल्पेश गंगवाल आदि अनेकों पदों पर सदस्यों की नियुक्ति की गई। कार्यक्रम का संचालन अनुराग जैन ने किया। एवं आभार प्रवक्ता उन्नित झांझरी ने माना।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page