अक्षय तृतीया पर्व पर एमवीआई महिला अंबरीश क्लब ने पर्यावरण संरक्षण की प्रेरणादायक पहल नजर आई। ऋषि बाबा के आश्रम, ककरारी गांव में प्लास्टिक को ‘ना‘ और कपड़ों से बने थैलों को ‘हां’ कहने का आह्वान किया गया। इस अवसर पर क्लब की सदस्य और पदाधिकारी भी मौजूद रहीं। सभी ने अपने-अपने विचार रखे। अंबाह से अजय जैन की पढ़िए, यह खबर…
अंबाह। अक्षय तृतीया पर्व पर एमवीआई महिला अंबरीश क्लब ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम उठाया। क्लब की सचिव मंजू गुप्ता के नेतृत्व में यह कार्यक्रम ऋषि बाबा के आश्रम, ककरारी गांव में किया गया। जिसमें प्लास्टिक के उपयोग को हतोत्साहित करते हुए कपड़े की थैलियों के प्रयोग को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर शिखा नीरज गुप्ता ने कहा कि आज के समय में प्लास्टिक एक गंभीर समस्या बन चुका है। जिसे रोकने के लिए हमें अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करने होंगे। उन्होंने सभी उपस्थित जनों को कपड़े की थैलियां वितरित की तथा उनका आह्वान किया कि बाजार जाते समय कपड़े की थैलियों का उपयोग करें। क्लब की इस पहल में कई सक्रिय सदस्याएं उपस्थित रहीं। जिनमें दीपशिखा गुप्ता, अंजलि गुप्ता, रागिनी गुप्ता, अर्चना, रागिनी पंकज गुप्ता, रजनी गुप्ता आदि प्रमुख थीं। सभी महिलाओं ने मिलकर लोगों को प्लास्टिक मुक्त जीवन शैली अपनाने की प्रेरणा दी।
शिखा गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना ही नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना भी है कि कैसे छोटी-छोटी पहल बड़े बदलाव ला सकती हैं। अंजलि गुप्ता ने कहा कि क्लब की यह कोशिश न केवल प्रेरणादायक है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य की नींव भी रखती है।













Add Comment