समाचार

पीर कल्याणी नसिया जी में मनाया निर्वाण कल्याणक: आचार्यसंघ के सानिध्य में चढ़ाया निर्वाण लाडू 


आगरा। आचार्यश्री चैत्यसागर जी के मंगल सानिध्य में नगर के मोतीलाल नेहरू रोड स्थित अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी में विमलनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव गुरुवार को मनाया गया। जहां प्रभु के नित्य महापूजन के साथ महोत्सव का शुभारंभ भक्तों ने किया। निर्वाण कांड का वाचनकर प्रभु के समक्ष निर्वाण लाडू चढ़ाया। आगरा से पढ़िए, शुभम जैन की यह खबर…


आगरा। आचार्यश्री चैत्यसागर जी के मंगल सानिध्य में नगर के मोतीलाल नेहरू रोड स्थित अतिशय क्षेत्र पीर कल्याणी नसिया जी में विमलनाथ भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव गुरुवार को मनाया गया। जहां प्रभु के नित्य महापूजन के साथ महोत्सव का शुभारंभ भक्तों ने किया। वहीं भक्तों ने प्रभु नेमिनाथ की वेदी की परिक्रमा लगाकर निर्वाण कांड का वाचनकर प्रभु के समक्ष निर्वाण लाडू चढ़ाया। महोत्सव के मध्य आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ने श्रावक-श्राविकाओं को मंगल उद्बोधन देते हुए कहा कि जब तक आप सुखी होने के लिए आराम देने वाले संसाधनों को जुटाने में लगे रहोगे, तब तक कभी सुखी नहीं हो सकते हो।

संसार का हर प्राणी सुखी होने की आकांक्षा रखता है लेकिन वह समस्त साधन जोड़कर सुख पाने का प्रयास करता है और इसी कारण सुखी होने के बजाय दुःखी होता रहता है। कार्यक्रम में सहयोग पुजारी सेवा संघ एवं महिला संघ नसिया जी का रहा। आगर दिगंबर जैन परिषद के अर्थमंत्री राकेश जैन पर्दे वालों ने बताया कि आचार्य श्री चैत्यसागर जी महाराज ससंघ का मंगल चातुर्मास आगरा में होना सुनिश्चित हुआ है। जिसके लिए आगरा नगर में भम्रण चल रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page