जैन समाज की ओर से गुरुवार को प्रातः 7.15 बजे जवाहर स्कूल से उपाध्याय विकसंत सागर जी महाराज ससंघ की भव्य अगवानी की गई। जैन भवन तक शोभायात्रा में महिलाएं एक समान साड़ी में मंगल कलश धारणकर जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। कुचामनसिटी से पढ़िए, सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट…
कुचामनसिटी। जैन समाज की ओर से गुरुवार को प्रातः 7.15 बजे जवाहर स्कूल से उपाध्याय विकसंत सागर जी महाराज ससंघ की भव्य अगवानी की गई। जैन भवन तक शोभायात्रा में महिलाएं एक समान साड़ी में मंगल कलश धारणकर जयकारे लगाते हुए चल रही थीं। इससे वातावरण भक्तिमय हो गया। जैन भवन में उपाध्यक्ष श्री ने णमोकार महामंत्र के महत्व को बताते हुए कहा कि इस महामंत्र में अरिहंत, सिद्ध, आचार्य, उपाध्यक्ष और सर्व साधु की स्तुति की गई है।
इस मंत्र की आराधना सभी देवी देवता भी करते हैं। सुभाष रावका और मनोज पांडया ने बताया कि इस अवसर पर चित्र अनावरण व दीप प्रज्जलन के पुण्यार्जक नेहरी राजकुमार, सुमति पहाडिया परिवार रहे। पद प्रक्षालन के पुण्यार्जक पवनकुमार गोधा, रितुराज गोधा मारोठ वाले रहे। श्री जैन वीर मंडल के सौभागमल गंगवाल के अनुसार विश्व णमोकार दिवस पर समाज ने 11 हजार जाप किए। इसमें समाज के सभी श्रावक-श्राविकाओं ने भाग लिया।













Add Comment