जम्बू कुमार जी जैन को पद्मावती पुरवाल समाज क्षेत्रीय समिति, इन्दौर के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। समाजजनों ने उन्हें बधाइयां देकर उज्जवल कार्यकाल की कामना की। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…
इंदौर। जम्बू कुमार जी जैन को पद्मावती पुरवाल समाज क्षेत्रीय समिति, इन्दौर के अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया गया है। समाजजनों ने उन्हें बधाइयां देकर उज्जवल कार्यकाल की कामना की। प्रचार मंत्री अमित जैन (सुखलिया) ने बताया कि यह निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी एजीएम निर्मल कुमार एवं सहायक चुनाव अधिकारी दीपचंद जैन तथा इंदरमल के निर्देशन, दूरदर्शिता एवं निष्पक्ष कार्यप्रणाली के माध्यम से संपन्न हुई। नव-निर्वाचित अध्यक्ष 7 जून को अपनी नवीन कार्यकारिणी के साथ शपथ ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष सुधीर जैन, महामंत्री सोनू-मोनू, पवन जैन एवं समस्त पूर्व कार्यकारिणी ने नव-निर्वाचित अध्यक्ष जम्बू कुमार जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में समाज नई उपलब्धियों के आयाम स्थापित करेगा तथा उल्लेखनीय कार्य होंगे। इस निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक, निष्पक्ष एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी एवं सहायक चुनाव अधिकारियों का भी आभार माना गया।













Add Comment