समाचार

जैन मिलन महिला अंजना ने मंदिर में सकोरे लगाएः दाना-पानी उपलब्ध कराने का संकल्प


जैन मिलन महिला शाखा ने नगर के नसिया जी के प्रांगण में लगे पेड़ों पर पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने के लिए सकोरे लगाए। सभी बहनों ने यह पुनीत कार्य किया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर…


भिंड। भीषण गर्मी को देखते हुए जैन मिलन महिला शाखा ने नगर के नसिया जी के प्रांगण में लगे पेड़ों पर प्यास से व्याकुल पक्षियों के लिए दाना-पानी रखने के लिए सकोरे लगाए। सभी बहनों ने यह पुनीत कार्य किया। वीरांगना मंत्री रेनू जैन ने सकोरे में पानी डालने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमें जीने का अधिकार है।

उसी प्रकार इन मूक पक्षियों को भी जीने का अधिकार है। हम सब मिलकर इन पक्षियों के प्रति हमारे दायित्व का निर्वहन करंे। इस अवसर पर धार्मिक चेयरमेन वीरां स्नेहलता जैन, जैन तीर्थ रक्षा अभियान समिती सदस्य मीरा जैन, अध्यक्ष सुनीता जैन मंत्री रेनू जैन रूबी जैन मंजू जैन कविता जैन आदि लोग मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page