समाचार

जैन धरोहर दिवस का आयोजन: निर्मल कुमार सेठी मेमोरियल पुरस्कार प्रदान किया गया


माछखोवा स्थित आईटीए सेंटर मे जैन धरोहर दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित थे। पढ़िए सुनील सेठी की रिपोर्ट…


गुवाहाटी। माछखोवा स्थित आईटीए सेंटर मे जैन धरोहर दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित थे। इस मौके पर पूर्वांचल की धरती पर जन्म लेकर जैन धर्म को विश्व पटल पर समादृत करने वाले महासभाध्यक्ष निर्मल कुमार सेठी मेमोरियल पुरस्कार प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि असम की वाणिज्य नगरी तिनसुकिया में जन्म लेकर प्राचीन तीर्थ जी निर्मल कुमार सेठी की ओर से लगातार चार दशकों तक भारतवर्षीय दिगंबर जैन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में जैन दर्शन, पुरातत्व, जैन एकता के क्षेत्र में दिए गए अतुलनीय योगदान की स्वीकृति स्वरूप महासभा द्वारा उनकी पुण्यतिथि जैन धरोहर दिवस के रूप में बनाने के साथ ही देश के मूर्धन्य विद्वानों को निर्मल कुमार सेठी स्मृति पुरस्कार प्रदान किए गए। इस वर्ष दर्शन व साहित्य के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान देने वाले भरत कुमार काला( मुंबई ), तथा कला व पुरातत्व के क्षेत्र में अतुल्य योगदान देने वाले डा. शुभ मजूमदर को यह पुरस्कार प्रदान किए गए है। इस अवसर पर काफी संख्या में समाज के गणमान्य लोगों के अलावा श्री दिगंबर जैन विद्यालय के छात्र छात्राएं व स्थानीय लोग उपस्थित थे।।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page