समाचार

आचार्य श्री विशुद्ध सागर का विदिशा आगमन 3 मई को: इंदौर में मंगलमयी चातुर्मास का करेंगे निवेदन

 


आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का विदिशा आगमन 3 मई को होने जा रहा है। इसकी भव्य मंगल अगवानी की तैयारियां श्री सकल दिगंबर जैन समाज समिति की ओर से शुरू कर दी गई है। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट…


विदिशा। चर्याशिरोमणी आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का विदिशा आगमन 3 मई को होने जा रहा है। इसकी भव्य मंगल अगवानी की तैयारियां श्री सकल दिगंबर जैन समाज समिति की ओर से शुरू कर दी गई है। प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया कि हालांकि यह मंगल प्रवास अल्प समय के लिए है। आगामी 5 मई को भोपाल रोड़ पर सूखी सिंवनियां में श्री मज्जिनेन्द्र पंचकल्याणक महामहोत्सव प्रारंभ है।

विदिशा जिले की ग्यारसपुर तहसील में एक मई को मंगल आगवानी एवं आहार चर्या, दो मई को ग्राम हिरनई में मंगल अगवानी एवं आहार चर्या तथा कलशारोहण एवं संत निलय का लोकार्पण सहित सभी कार्य क्रम यथावत रहेंगे। हिरनई परिवार में शोक होंने से परिवार की बहन बेटियों के द्वारा कार्यक्रम सकल दि.जैन समाज विदिशा के द्वारा संपन्न होगा। इंदौर नगर दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद में खुशी की लहर है। दिगंबर जैन समाज सामाजिक सांसद इंदौर के नेतृत्व में समाज जन गुरुदेव से मंगलमयी चातुर्मास का निवेदन करेंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page