समाचार

अयोध्या में समाजबंधुओं ने की भक्तिभाव से की वंदना : शांतिनाथ सेवा संघ की वार्षिक तीर्थ यात्रा 


भगवान आदिनाथ स्वामी सहित पांच तीर्थंकरों की जन्मभूमि शाश्वत तीर्थ अयोध्याजी में 621 यात्रियों के समूह ने तीर्थंकरों की आराधना करते हुए अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं वंदना की। मुरैना से पढ़िए, मनोज जैन नायक की यह खबर…


मुरैना। भगवान आदिनाथ स्वामी सहित पांच तीर्थंकरों की जन्मभूमि शाश्वत तीर्थ अयोध्याजी में 621 यात्रियों के समूह ने तीर्थंकरों की आराधना करते हुए अभिषेक, शांतिधारा, पूजन एवं वंदना की। तीर्थयात्रा संघ के मुख्य मुख्य संयोजक गोकुलचंद जैन ने बताया कि दिल्ली शकरपुर की सेवा भावी संस्था श्री शांतिनाथ सेवा संघ द्वारा वार्षिक तीर्थयात्रा 2025 के तहत इस वर्ष 23 से 26 जनवरी तक अयोध्या, बनारस की तीर्थयात्रा का आयोजन किया गया है । यात्रा के प्रथम दिवस 621 तीर्थ यात्रियों ने अयोध्याजी पहुंचकर भगवान आदिनाथ, अजितनाथ, अभिनंदन, सुमतिनाथ, अनंतनाथ, स्वामी सहित अन्य सभी जिनालयों की वंदना कर दर्शन किए । अत्यंत ही भक्ति भावना के साथ सभी साधर्मी बंधुओं ने गणिनी आर्यिका ज्ञानमति माताजी के श्रीचरणों में श्रीफल अर्पित करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

यात्री श्रावस्ती एवं धर्मनगरी के लिए रवाना होंगे

तीन दिवसीय यात्रा के दौरान सभी यात्रियों के लिए चाय, नाश्ता एवं भोजनादि की व्यवस्था श्रावक श्रेष्ठी पवन जैन, अक्षत जैन, मेघा जैन, दिवीशा, जिनीश, विजयलक्ष्मी जैन नोएडा एवं शाम-रात्रि के फलाहार दूध आदि की व्यवस्था वीरेंद्रकुमार सतेंद्रकुमार जैन कुतुकपुर वाले आगरा के सौजन्य से की गई है। श्री शांतिनाथ सेवा संघ शकरपुर के अध्यक्ष हरिश्चंद जैन, मंत्री दिनेश जैन टीटू, कोषाध्यक्ष अजय जैन अजीया, दीपक जैन, संजय जैन मुरैना सहित सभी कार्यकर्ता एवं पूरी टीम यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखते हुए कड़ी मेहनत कर, उनकी यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रयासरत रहे। यात्रा के द्वितीय दिन आज सभी यात्रीगण 12 बसों द्वारा श्रावस्ती एवं धर्मनगरी के लिए रवाना होंगे । दिन में श्रावस्ती एवं धर्मनगरी में तीर्थ वंदना, पूजन भक्ति के पश्चात सभी लोग बनारस के लिए रवाना होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page