समाचार

सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में आचार्य विद्यासागर निलय का किया भूमिपूजन : अक्षय तृतीया पर्व पर हुए आयोजन में बड़ी संख्या में शामिल हुए श्रद्धालुजन 


सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र जैनतीर्थ कुण्डलपुर की पावन धरा पर आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समयसागर जी के मंगल आशीर्वाद से कटनी वाली पुरानी धर्मशाला के स्थान पर नवीन उदासीन आश्रम, साध्विका आश्रम एवं आहारचर्या के लिए धर्मशाला के निर्माण हेतु अक्षय तृतीया पर्व पर भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। कुंडलपुर से पढ़िए, यह खबर… 


कुंडलपुर (दमोह)। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र जैनतीर्थ कुंडलपुर की पावन धरा पर आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समयसागर जी के मंगल आशीर्वाद से कटनी वाली पुरानी धर्मशाला के स्थान पर नवीन उदासीन आश्रम, साध्विका आश्रम एवं आहारचर्या के लिए धर्मशाला के निर्माण हेतु अक्षय तृतीया पर्व पर भूमिपूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। प्रतिष्ठाचार्य विनयभैया जी बंडा के मंगल सानिध्य एवं निर्देशन में मानस्तंभ परिसर में यह कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर श्रेष्ठी कविश जैन परिवार दिल्ली ने प्रथम आधारशिला स्थापित कर अन्य क्रियाएं की। नवनिर्मित होने जा रहे इस भव्य प्रासाद का नामकरण विद्यानिधि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के आशीर्वाद से आचार्य विद्यासागर निलय किया गया है।

इनकी मौजूदगी में किए गए कार्यक्रम 

प्रचार मंत्री जयकुमार जलज ने बताया कि कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी अध्यक्ष चंद्रकुमार जैन सराफ ,अजित कण्डया, रतनचंद जैन, रमेश गोयल, ललित सराफ, नेमकुमार सराफ, अजय निरमा, यूसी जैन, के सी जैन, राजेंद्र भेड़ा, मुकेश ठेकेदार, अमित त्यागी ,अमर सेठ ,पुरुषोत्तम जैन, पवन चश्मा, आशीष गांगरा ,विकल्प जैन एड., विपुल जैन एड., आशीष जैन, रिंकू घाट पिपरिया, सिद्धार्थ सराफ आदि की उपस्थिति रही। पूज्य बड़े बाबा का प्रथम अभिषेक, शांतिधारा, रिद्धि कलश आदि करने का सौभाग्य नंदकिशोर मैना विपुल जैन कोटा, प्रभावती सुकुमार श्रीचंद जैन मालेगांव सांगली, राजेंद्र माणिकचंद जैन हुबली, ऋतिक अंशुल तन्मय जोटवाड़ा, शांतिदेवी पवनलता अंकित बक्शी जयपुर, सीए सुमित विभु वैभव जैन झांसी, रतनलाल आनंद कुमार काला विजय नगर गुवाहाटी, ममता रितिका शिवम जैन गुना ,उमंग राजेश कियान जैन जबलपुर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त किया। सांयकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती हुई।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page