समाचार

होनहार सिद्धार्थी छात्रों का किया सम्मान: सुरभि शर्मा ने कहा-अच्छे नागरिक बनकर देश समाज की सेवा करें


निकटवर्ती तीर्थधाम सिद्धायतन (सेंधपा) में शनिवार को कक्षा 10 वीं का 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने पर तीर्थधाम सिद्धायतन सेंधपा ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह किया गया। बकस्वाहा से पढ़िए, रत्नेश जैन और राजेश रागी की यह खबर…


बकस्वाहा। निकटवर्ती तीर्थधाम सिद्धायतन (सेंधपा) में शनिवार को कक्षा 10 वीं का 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करने पर तीर्थधाम सिद्धायतन सेंधपा ट्रस्ट द्वारा सम्मान समारोह किया गया। जिसकी अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष आलोक दाऊ ने की तथा मुख्य अतिथि भगवां थाना प्रभारी सुरभि शर्मा रही तथा विशिष्ट अतिथि पंडित नीलेश शास्त्री रहे तथा कार्यक्रम का मंगलाचरण कक्षा 10वीं के छात्र पारस जैन ने किया। उसके बाद अधीक्षकों द्वारा सम्मान किया गया तथा विद्यालय की शिक्षिका रेखा जैन ने मुख्य अतिथि सुरभि शर्मा का सम्मान किया तथा मुख्य अतिथि ने छात्रों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की तथा छात्रों को समाज में अच्छे नागरिक बनने तथा पढ़ाई मात्र को अपना लक्ष्य बनाने हेतु प्रोत्साहित किया गया तथा नीलेश द्वारा छात्रों को मार्गदर्शन दिया गया तथा अध्ययन को ही प्राथमिकता देते हुए बधाई दी गई। उसके बाद सभी छात्रों की माल्यार्पण, अंगवस्त्र, तथा प्रशस्ति द्वारा सम्मान किया गया। पुरस्कार प्रदान किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page