समाचार

अतिशय क्षेत्र नसिया जी से मंगल विहार कर मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ससंघ का ओल्ड ईदगाह कॉलोनी में भव्य मंगल प्रवेश : श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत


आगरा के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, ओल्ड ईदगाह कॉलोनी में मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज, मुनिश्री शीलसागर जी महाराज एवं मुनिश्री सुप्रभात सागर जी महाराज ससंघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा, जयघोष एवं मंगल आरती के साथ स्वागत किया। पढ़िए श्रीफल साथी शुभम जैन की यह रिपोर्ट।


आगरा। ओल्ड ईदगाह कॉलोनी जैन समाज के लिए मंगलवार का दिन आध्यात्मिक उल्लास और श्रद्धा से परिपूर्ण रहा। अतिशय क्षेत्र नसिया जी से मंगल विहार करते हुए मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज, मुनिश्री शीलसागर जी महाराज एवं मुनिश्री सुप्रभात सागर जी महाराज ससंघ का श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर, ओल्ड ईदगाह कॉलोनी में भव्य मंगल प्रवेश सम्पन्न हुआ।

श्रद्धा और जयघोष के साथ हुआ स्वागत

मुनिसंघ का मंगल विहार अतिशय क्षेत्र नसिया जी जैन मंदिर से प्रारंभ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गुरु भगवंत के साथ पदविहार में शामिल हुए। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाजजनों ने पुष्पवर्षा कर मुनिसंघ का भावपूर्ण स्वागत किया। मंदिर पहुंचने पर समाज के पदाधिकारियों एवं महिलाओं ने मंगल कलश के साथ अभिनंदन किया।

समता, संयम और सदाचार का संदेश

अपने मंगल प्रवचन में मुनिश्री समत्व सागर जी महाराज ने कहा कि समता, संयम और सदाचार ही जीवन के वास्तविक सुख का आधार हैं। उन्होंने धर्म, आत्मचिंतन और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हुए सभी से संस्कारयुक्त एवं मूल्यनिष्ठ जीवन अपनाने का आह्वान किया।

दो दिवसीय मंगल प्रवास

मीडिया प्रभारी शुभम जैन ने बताया कि मुनिसंघ का मंगल प्रवास 22 एवं 23 जुलाई तक ओल्ड ईदगाह कॉलोनी में रहेगा। इसके पश्चात मुनिसंघ नॉर्थ ईदगाह कॉलोनी स्थित जैन मंदिर के लिए मंगल विहार करेगा।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता

मंगल प्रवेश अवसर पर अमित जैन बॉबी, सोनू जैन मीटर, दीपक जैन, चक्रेश जैन, आशीष जैन, सनी जैन, विनीत जैन सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, युवा एवं महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में धर्म, भक्ति और उत्साह का वातावरण बना रहा।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page