समाचार

1008 यात्री करेगें श्री सम्मेद शिखर जी की निशुल्क यात्रा: अब तक 600 श्रावक श्राविकाओं ने की वंदना


सिद्धायतन के फाउंडर ट्रस्टी,श्री संतोष , ललिता सेठी, कोलकाता ने भारत के विभिन्न राज्यों से 1008 यात्रियों को शाश्वत क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी की यात्रा एवं पहाड़ वंदना करवाने का मानस बनाया एवं यह आयोजन निरंतर चल रहा है ।पढ़िए विकास कासलीवाल की रिपोर्ट …… 


कोलकाता । सिद्धायतन के फाउंडर ट्रस्टी,श्री संतोष जी ,ललिता सेठी कोलकाता ने भारत के विभिन्न राज्यों से 1008 यात्रियों को शाश्वत क्षेत्र श्री सम्मेद शिखर जी की यात्रा एवं पहाड़ वंदना करवाने का मानस बनाया एवं यह आयोजन निरंतर चल रहा है ।जिसमें अब तक पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश से करीब 600 श्रावक श्राविकाओं ने क्षेत्र की वंदना करके पुण्य अर्जन किया है और आगे कर रहे हैं। जिसका श्रेय श्री संतोष ललित जैन फाउंडेशन को दिया जाता है।इसी क्रम में 108 श्रावकों की छठी टीम 16 से 21 जुलाई 2024 को राजस्थान प्रांत के जोधपुर, अजमेर एवं जयपुर के आस पास के गांवों से वंदना हेतु पारसनाथ पहुंच रही है।

निशुल्क यात्रा के लिए करे सम्पर्क

जो कोई महानुभाव इस यात्रा में शामिल होना चाहते हैं, वे कृपया निम्नलिखित नंबर पर यात्रा पर जाने वाले सभी यात्रियों का विवरण प्रदान करें, ताकि हम उनकी आने व जाने की रेलयात्रा के टिकट बनवा कर यात्रा सुनियोजित कर सकें।

अधिक जानकारी हेतु सम्पर्क:

+91 9331207999

नाम –

गोत्र –

आधार कार्ड –

शहर / गांव –

व्हाट्सप्प मोबाइल नंबर –

उम्र (जन्म तारिख) –

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
9
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page