समाचार

शिखर स्थित जिन बिम्बों के अभिषेक किया : गायत्री नगर जैन मंदिर का त्रिदिवसीय वार्षिकोत्सव हुआ पूर्ण


 दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर, महारानी फार्म प्रबंध समिति जयपुर के तत्वावधान में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 24 से 26 अप्रैल आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से 24 घंटे का अखंड णमोकार महामंत्र का पाठ , विधान पूजा, भक्ति संध्या के साथ रविवार प्रातः 8:00 बजे झंडारोहण दीपक बिलाला परिवार ने किया। जयपुर से पढ़िए, यह खबर…


 जयपुर। श्री दिगंबर जैन मंदिर गायत्री नगर, महारानी फार्म प्रबंध समिति जयपुर के तत्वावधान में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव 24 से 26 अप्रैल आचार्य श्री प्रज्ञा सागर जी महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से 24 घंटे का अखंड णमोकार महामंत्र का पाठ , विधान पूजा, भक्ति संध्या के साथ रविवार प्रातः 8:00 बजे झंडारोहण दीपक बिलाला परिवार ने किया। श्री जी की विशाल रथ यात्रा, शिखर स्थित जिन बिम्बों के अभिषेक, शांतिधारा, रात्रि में 7 बजे सामूहिक आरती सोधर्म इन्द्र अशोक मनीष बडजात्या परिवार ने बडे ही भक्ति के साथ की गई।इस प्रकार तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव संपन्न हुआ।

इन्होंने लिया अभिषेक का पुण्य लाभ

अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद् के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने बताया कि रथ यात्रा में श्रावक श्रेष्ठी महावीर जैन ने श्रीजी को रथ में लेकर बैठे, सारथी यदि जैन पौत्र कैलाश छाबडा बने , धर्म प्रवर्तक निर्मल जैन, अनिल प्रवीण कुमार जैन गदिया,बयाना वाला परिवार, शिखर स्थित जिन बिम्बों के अभिषेक कर्ता अनिल गोधा,पदम झांझरी, मुकेश सोगानी , महावीर जैन परिवार बग्गी में बैठ कर शोभायमान थे। चंवर ढुलाने वाले संतोष बांसखो वाला परिवार थे। रथयात्रा का मार्ग में श्रेष्ठियों ने अपने आवास के सामने आरती उतारी, कालोनी विकास समितियों ने शोभा यात्रा पर पुष्प वृष्टी की। रथयात्रा मन्दिर जी पहुंचने के पश्चात मन्दिर जी तलघर में सभी जिन बिम्बों को विराजमान किया।

समाज के समक्ष अपनी गतिविधियों पर प्रकाश डाला

सामूहिक पूजा जिसके अंतर्गत अष्ट द्रव्य‌ भेंट किए गए। विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी , समाज के उपस्थित गणमान्य महानुभाव, महिला -पुरुषों द्वारा भक्ति की गई । अभिषेक, शांतिधारा की गई। सांय 7 बजे सोधर्म इन्द्र परिवार के आवास से बैण्डबाजों के साथ बग्गी में बैठ कर महा आरती मंदिर जी में आयी, भक्ति के साथ आरती की गई। सभी मांगलिक क्रियाएं विधानाचार्य पं अजित शास्त्री गायत्री नगर महारानी फार्म जयपुर ने कराई। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबडा, मंत्री राजेश बोहरा ने समाज के समक्ष अपनी गतिविधियों पर प्रकाश डाला। संचालन उपाध्यक्ष अरुण शाह द्वारा किया गया। उन्होंने सभी सहयोग करने वालों का स्वागत, धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page