समाचार

वृद्धाश्रम में जन्मदिन मनाया मिला बुजुर्गों का आशीर्वाद : भोजन, फल और टोपी भेंट की 


सामाजिक संस्था जैन मिलन महिला चंदना की संरक्षक सदस्य अनुपमा जैन ने अपनी पुत्र वधू अंजलि जैन के जन्मदिन को कुछ अलग ही अंदाज में मनाया। साथ ‘आनंदधाम’ वरिष्ठ जनसेवा केंद्र पहुंचकर वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें भोजन, फल एवं गर्मी के मद्देनजर सिर ढंकने के लिए टोपी भेंट की। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की खबर…


 भिंड। सामाजिक संस्था जैन मिलन महिला चंदना की संरक्षक सदस्य अनुपमा जैन ने अपनी पुत्र वधू अंजलि जैन के जन्मदिन को कुछ अलग ही अंदाज में मनाया। इस अवसर पर शाखा सदस्यों के साथ ‘आनंदधाम’ वरिष्ठ जनसेवा केंद्र पहुंचकर वृद्धजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया और उन्हें भोजन, फल एवं गर्मी के मद्देनजर सिर ढंकने के लिए टोपी भेंट की। इस अवसर पर वीरां अनुपमा जैन ने कहा कि

‘टूटते शजर से न यू मुख मोडिये,

उम्र भर फल दिए अब किधर जाएंगे।’

हमने शाखा सदस्यों और परिवारी जनों के साथ अपनी पुत्र वधू अंजलि जैन का जन्मदिन आनंद धाम वरिष्ठ जन सेवा केंद्र में मनाने का निर्णय लिया। इन वरिष्ठ जनों के बीच हमने जो समय व्यतीत किया। वह निश्चित ही हमारे लिए अविस्मरणीय पल है। इन बुजुर्गों का आशीर्वाद हमारे अंदर एक सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है। जो हमें जीवन में आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है। मैं समाज के सभी वर्ग के लोगों से निवेदन करना चाहूंगी कि आप लोग भी अपने मांगलिक अवसरों पर इन बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य प्राप्त करें। इस अवसर पर क्षेत्रीय जल जागरूकता समिति चेयरमेन नीतू पहाड़िया, शाखा अध्यक्ष सुनीता जैन, मंत्री अलका जैन, विभा जैन, मोनी जैन, अर्चना जैन, अंजलि जैन, हीरा रानी जैन, शिवाय जैन, नंदिनी जैन, ज्योति जैन, निकेश जैन, नमन जैन स्वप्निल जैन उपस्थिति रहीं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page