शहर की सामाजिक संस्था भारतीय जैन मिलन अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 2 की विशेष मीटिंग दिनांक रविवार को क्षेत्र क्रमांक 2 के संगठन मंत्री सुनीलकुमार जैन के निवास भूता गली में कई गई। जिसमे जैन मिलन अरिहंत का सर्व सम्मति से नवीन अध्यक्ष का चुनाव किया गया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की रिपोर्ट…
भिंड। शहर की सामाजिक संस्था भारतीय जैन मिलन अंतर्गत क्षेत्र क्रमांक 2 की विशेष मीटिंग दिनांक रविवार को क्षेत्र क्रमांक 2 के संगठन मंत्री सुनीलकुमार जैन के निवास भूता गली में कई गई। जिसमे जैन मिलन अरिहंत का सर्व सम्मति से नवीन अध्यक्ष का चुनाव किया गया। चुनाव में नवीनअध्यक्ष के रूप में वीर मुकेश कुमार जैन( राजू ) शास्त्री ऑप्टिकल को वर्ष 2026-27 के लिए अध्यक्ष चुना गया।
वीर मनोज कुमार जैन महावीर गंज को शाखा मंत्री चुना गया। वीर रजत जैन को सर्व समिति से कोषाध्यक्ष चुना गया। सभी का माला दुप्पटा पहना कर सम्मनित किया। कार्यक्रम में शाह विमलचंद्र जैन, अजीत जैन, विकास जैन, अमन जैन, रोहित जैन, राघव जैन, निकेत जैन, अमन जैन, उदित जैन, राजकुमार जैन, रजत जैन उपस्थित रहे।













Add Comment