समाचार

मंगल कलश से मुनि संघ की मंगल अगवानी की गई


मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज का संसघ अंबिकापुरी कॉलोनी स्थित चंद्रनाथ जिनालय में मंगल प्रवेश हुआ। महिलाओं ने मंगल कलश से मुनि संघ की मंगल अगवानी की। मुनि संसघ को श्रीफल भेंट किए गए। इंदौर से पढ़िए यह खबर…


इंदौर। मुनि श्री आदित्य सागर जी महाराज संसघ ने सोमवार सुबह अंबिकापुरी कॉलोनी स्थित चंद्रनाथ जिनालय में मंगल प्रवेश किया। इस अवसर पर मुनिश्री आदित्य सागर जी ने अपनी मंगल देशना में कहा कि गलती और गलतफहमी से दूरियां बढ़ रही है। आज रिश्तों के टूटने की असल वजह गलती कम और गलतफहमियां ज्यादा है। गलती करना गलत नहीं है किंतु एक ही गलती को बार-बार दोहराना गलत है। यह बात मुनिश्री आदित्यसागर जी ने सोमवार को अंबिकापुरी स्थित चंद्रनाथ जिनालय में धर्मसभा में कहीं। मुनि श्री का मंगल प्रवेश अंबिकापुरी परमहंस नगर कॉलोनी में हुआ। समाजजनों ने बैंडबाजे और महिलाओं ने मंगल कलश से मुनि संघ की मंगल अगवानी की।

इन्होंने किए श्रीफल भेंट

इस अवसर पर समाज श्रेष्ठी हंसमुख गांधी, विजेंद्र सोगानी, डॉ. अभिषेक सेठी, देवेंद्र सोगानी, रिषभ पाटनी एवं आसपास की कॉलोनी, अंजनी नगर समाज, अशोक नगर समाज ने मुनि संसघ को श्रीफल भेंट किया। मानव सेवा के लिए निःशुल्क नेत्र प्रशिक्षण शिविर डॉ. अभिषेक सेठी ने लगाया। इसमें अनेकों समाजजनों ने लाभ लिया। आभार अंबिकापुरी परमहंस नगर समाज ने माना। राजेश जैन दद्दू ने कहा कि मुनिश्री सोमवार को संसघ विहार कर आदिनाथ जिनालय छत्रपति नगर में पहुंचे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page