आर्यिका श्री विज्ञानमति माताजी ससंघ (11 पिच्छी) का मंगल प्रवेश सिद्धक्षेत्र सिद्धवरकूट पर हुआ। पढ़िए यह रिपोर्ट..
सिद्धवरकूट। संत शिरोमणि आचार्य गुरुवर श्री विद्यासागर जी महाराज के शुभाशीष से महाकवि आचार्य श्री ज्ञानसागर जी महाराज के द्वितीय शिष्य आचार्य कल्प श्री विवेकसागर जी महाराज की परम शिष्या आर्यिका श्री विज्ञानमति माताजी ससंघ (11 पिच्छी) का मंगल प्रवेश सिद्धक्षेत्र सिद्धवरकूट पर हुआ।
राजेश जैन दद्दू ने बताया कि ससंघ की आगवानी क्षेत्र अध्यक्ष अमित कासलीवाल एवं महामंत्री विजय काला एवं दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की शिरोमणि संरक्षिका पुष्पा कासलीवाल, सनावद से मुकेश “पेप्सी” तथा बड़वाह-इन्दौर सनावद-खंडवा-बेड़िया- हाटपिपल्या के समाज जन तथा दिल्ली यात्रा संघ के अंकुर जमादार, राकेश जैन “मामा” तथा यात्रा संघ के सभी सदस्यों द्वारा की गई।
क्षेत्र पर नवनिर्माण हुई मुनिश्री 108 सुधीर सागर जी महाराज की चरणछतरी का लोकार्पण आर्यिका माताजी के सानिध्य तथा ब्र. जिनेश मलैय्या के निर्देशन में हुआ। वर्ष 2023 के अंतिम दिन भक्तामर अखण्ड पाठ इन्दौर निवासी रमेश चंद, गम्भीर मल जैन द्वारा किया गया।













Add Comment