समाचार

राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड से सम्मानित होंगे आशीष जैन : राजस्थान स्थापना दिवस पर होगा समारोह 


राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले भव्य समारोह में इस वर्ष राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड से उदयपुर जिले के ऋषभदेव निवासी (हाल मुकाम फतहनगर) आशीष कुमार जैन को सम्मानित किया जाएगा। ऋषभ देव से पढ़िए, यह खबर…


 ऋषभदेव। राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले भव्य समारोह में इस वर्ष राजस्थान समरसता गौरव अवार्ड से उदयपुर जिले के ऋषभदेव निवासी (हाल मुकाम फतहनगर) आशीष कुमार जैन को सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन 30 मार्च को जयपुर में 25 देशों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में होगा। अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच (एएसओ) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य राजस्थान की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, इतिहास और गौरवशाली परंपराओं को संरक्षित एवं प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक सम्मेलन और विचार प्रस्तुति भी आयोजित की जाएगी। मंच के संयोजक एवं नेपाल सरकार के प्रथम उपराष्ट्रपति के विशिष्ट सलाहकार डॉ. कुलदीप प्रसाद शर्मा (एडवोकेट) ने बताया कि चयनित प्रतिभा आशीष कुमार जैन, जो महावीर इंटरनेशनल फतहनगर (उदयपुर) में डिप्टी डायरेक्टर हैं, को समारोह में यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा। आशीष कुमार जैन ने इस उपलब्धि को प्रदेश और समाज के लिए गौरवपूर्ण बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, समरसता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं। अवार्ड की घोषणा के बाद उनके मित्रों, शुभचिंतकों एवं ग्रामवासियों में खुशी की लहर है और सभी ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page