समाचार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजन : जैन मन्दिर में लगाया अर्हं ध्यान योग शिविर 


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ट्रांसयमुना कॉलोनी स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर पर सकल दिगम्बर जैन समाज ट्रांसयमुना कॉलोनी एवं अर्हं योग टीम आगरा के द्वारा अर्हं ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…


आगरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ट्रांसयमुना कॉलोनी स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर पर सकल दिगम्बर जैन समाज ट्रांसयमुना कॉलोनी एवं अर्हं योग टीम आगरा के द्वारा अर्हं ध्यान योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ध्यान योग ट्रेनर अरुण जैन, दीक्षा जैन ने पांच मुद्रा योग के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि योग से कैसे निरोगी काया बनाई जा सकती है। उन्होंने योग करने के फायदे बताए।

समिति के अध्यक्ष राजेश जैन, महामंत्री कुमार मंगलम जैन, कैलाश चंद जैन, राजीव जैन, संजय जैन, कंचन जैन, कुसुम लता जैन, इंद्रमणि जैन, शिप्रा जैन, जैन संस्कार पाठशाला के छोटे-छोटे बच्चों ने योग के महत्व को समझा और ट्रेनर के साथ योग किया। बच्चों में ऐलीना जैन, तन्मय जैन, जिज्ञासा जैन, ऋषि जैन, मान्य जैन आदि सहित बच्चों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page