समाचार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजन : लाइव देखकर किया भावना योग का अभ्यास

महरौनी। योग दिवस के अवसर पर भावना योग के प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर जी महाराज की प्रेरणा से श्री शान्तिनाथ महिला मंडल के सभी सदस्यों के द्वारा श्री शान्तिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर महरौनी के प्रांगण में महाराज श्री के भावना योग को लाइव देखकर कर भावना योग का अभ्यास कर शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। अर्चना विलौआ, शोभा भायजी, राजमति सिंघई, इंद्रा सर्राफ, अरुणा बाजा, मुन्नीदेवी जैन, इंद्रा सर्राफ, कमलादेवी खजुरिया, रश्मि मलैया, समस्या जैन, श्रुति जैन, प्रियंका बाजा एवं समस्त मांहिला मंडल सदस्य मौजूद रहे।

प्रियंक जैन ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ”करो योग ,रहो निरोग।” उन्होंने कहा कि योग को व्यक्ति को प्रतिदिन देवदर्शन की तरह ही नित्य प्रतिदिन की क्रियाओं में शामिल करना चाहिए जिससे व्यक्ति शारीरिक, मानसिक एवं वैचारिक रूप से स्वस्थ्य हो सकता है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page