समाचार

पत्रकारिता के क्षेत्र में दिया उल्लेखनीय योगदान : समाज सेवी जैन का शिव मंदिर गोदावरी विकास समिति ने किया अभिनंदन 


वरिष्ठ पत्रकार धरणेन्द्र जैन का सनातन समाज के लिए पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर बुधवार को प्राचीन तीर्थ गोदावरी धाम शिव मंदिर जीर्णोद्धार षष्ठम शिला पूजन के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में सम्मान किया गया। पढ़िए यह रिपोर्ट…


खैरवाड़ा। समाज सेवी, मीडिया जगत के वरिष्ठ पत्रकार धरणेन्द्र जैन का सनातन समाज के लिए पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान पर बुधवार को प्राचीन तीर्थ गोदावरी धाम शिव मंदिर जीर्णोद्धार षष्ठम शिला पूजन के अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में सम्मान किया गया। आह्वान अखाड़ा के मंहत सोमगिरी जी महाराज उपाध्यक्ष दिल्ली संत महामण्डल एवं श्यामसुन्दर बापू धामनोद आश्रम (गुजरात ) की उपस्थिति में गोदावरी मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष भरत कलाल ,सचिव महान शिक्षाविद शंकर पंचाल, गोदावरी विकास समिति के संरक्षक अमृत डामोर, संरक्षक प्रकाश कलाल, सहकोषाध्यक्ष नरेन्द्र व्यास, हरीश पानेरी ने जैन का माल्यार्पण कर उपराणा व मेवाड़ी पगड़ी पहना कर स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर समिती के मीडिया प्रमुख हसमुख पानेरी, अशोक त्रिवेदी सहित धार्मिक संगठन जय अंबे नवयुवक मंडल कटेवड़ी, पलसिया, महुदरा, बायडी, गणपति नवयुवक मंडल कटेवडी, खेरवाडा, शीतला माता मित्र मंडल खेरवाडा, साई सेवा समिति, अंबाजी सेवा समिति, लक्ष्मीनारायण नवयुवक मंडल खेरवाड़ा आदि उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page