समाचार

सरावगी खंडेलवाल दिगम्बर जैन परिवार का अभिनव प्रयास : सामाजिक एकजुटता और सहभागिता के लिए बनाए व्हाट्सएप ग्रुप


सरावगी खंडेलवाल दिगम्बर जैन परिवार को विश्व भर में एकजुट करने के लिए वर्ष 8 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी ) दिगम्बर जैन संगठन का गठन किया गया है। संगठन से निरंतर देश-विदेश में बसे हुए परिवार जुड़ रहे हैं। इंदौर से पढ़िए, यह खबर…


इंदौर। सरावगी खंडेलवाल दिगम्बर जैन परिवार को विश्व भर में एकजुट करने के लिए वर्ष 8 जनवरी 2023 को राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी ) दिगम्बर जैन संगठन का गठन किया गया है। संगठन से निरंतर देश-विदेश में बसे हुए परिवार जुड़ रहे हैं। संस्थापक संदीप शीतल पहाड़िया एवं संगठन प्रमुख अनिल बाकलीवाल, मनोज काला, देवेंद्र सेठी, ऊषा पाटनी एवं ज्योति संजय सेठी ने बताया कि संगठन जीवन के सभी कार्यों में समाज की भूमिका क्या रहनी चाहिए एवं कैसे समाज के लोग मिलकर आगे बढ़े इस दिशा को ध्यान में रखकर कार्य किए जा रहे हैं।नि:शुल्क अविवाहित युवक-युवती बायोडाटा परिचय व्हाट्सअप ग्रुप, विशेष ( तलाक शुदा , विधवा-विधुर) नि:शुल्क परिचय व्हाट्सअप बायोडाटा ग्रुप, महिला संगठन (महिलाओं के लिए वर्षभर आयोजन का प्लेटफॉर्म), व्यापार ग्रुप नि:शुल्क व्हाट्सएप ग्रुप। समाज के युवा एवं सीनियर प्रोफेशनल्स को आपस में जोड़ने के लिए व्हाट्सएप ग्रुप 7 अप्रैल को शुरू किया है। इसके माध्यम सभी अपने आइडिया, अनुभव शेयर करेंगे एवं आपस में मिलकर अपने कार्य को भी बढ़ाएंगे। साथ जब सभी स्किल्स एवं एजुकेटेड प्रोफेशनल आपस में जुड़ेंगे तो निश्चित रूप से समाज को भी नई दिशा देंगे।

आइए अपनी योग्यता बताएं

सरावगी खंडेलवाल समाज के लिए स्थापित राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी ) दिगम्बर जैन संगठन का कार्य और प्रयास धीरे-धीरे समाज को एकत्रित करके आपस में जोड़कर एक दिशा में बढ़ाना है। जो भी साधर्मिक बंधु इस विजन में जुड़ना चाहते हैं, कार्य करना चाहते हैं वह भी संपर्क कर सकते हैं। हमारा एक ही सूत्र है। आइए अपनी योग्यता बताएं, बिना झिझक के समाज का नेतृत्व कार्य करें। यह आपका अपना समाज है, यही हमें सीखना है। यही हमें कार्य करना है। सभी को साथ लेकर चलने का स्थान ही राष्ट्रीय खंडेलवाल (सरावगी ) दिगम्बर जैन संगठन एवं महिला संगठन है। यह सबका हे और सभी के लिए है आइए बड़े दिल के साथ एवं सकारात्मक विचार के साथ जुड़िए आपकी अपनी संस्था से और मिल कर समाज, धर्म, तीर्थ, मुनि सेवा के लिए कार्य करें।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page