समाचार

टीएमयू में एक पेड़ मां के नाम, फ्रूट्स के पौधे रोपित : विश्व पर्यावरण दिवस पर मिशन लाइफ अभियान के तहत पौधरोपण


तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में उप्र सरकार के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर मिशन लाइफ अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। टीएमयू स्टूडेंट्स ने पौधे लगाकर देखभाल का संकल्प लिया। कैंपस में आम, जामुन, आंवला, अशोक आदि के पौधे लगाए। मुरादाबाद से पढ़िए, प्रो.श्यामसुंदर भाटिया की यह खबर…


मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर मिशन लाइफ एवं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण हुआ। पौधरोपण अभियान के दौरान आम, जामुन, आंवला, अशोक सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इस मौके पर टीएमयू के वीसी प्रो. वीके जैन ने बतौर मुख्य अतिथि और डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. एमपी सिंह ने पौधरोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही स्टूडेंट्स ने भी पौधरोपण करके उनकी देखभाल का संकल्प लिया। वीसी प्रो. वीके जैन ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश देते हुए कहा, वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला भी हैं। प्रो. एमपी सिंह ने कहा, पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का विषय नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाली जिम्मेदारी है। उन्होंने स्टूडेंट्स से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। कार्यक्रम जरिए स्टूडेंट्स को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनने और सतत विकास के लक्ष्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर एनवायरनमेंट क्लब के सलाहकार डॉ. विनोद कुमार जैन, उपेन्द्र मलिक, डॉ रंजीत सिंह, श्री दीपक मलिक के संग-संग विभिन्न कॉलेजों के एनएसएस कोऑर्डिनेटर्स, टीचर्स और स्टूडेंट्स मौजूद रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना-एनएसएस इकाई और एनवायरनमेंट क्लब की उल्लेखनीय भूमिका रही।

पर्यावरण संरक्षण दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं

तीर्थंकर महावीर कॉलेज ऑफ लॉ एंड लीगल स्टडीज़ में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल, यूनिवर्सिटी के पूर्व लॉ एचओडी प्रो. सुभाष चंद्र गुप्ता ने पर्यावरण संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी माता के सम्मान में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा, वृक्ष पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ भावी पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, सुरक्षित और स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रो. गुप्ता पर्यावरण संरक्षण एवम् वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर आयोजित विशेष व्याख्यान एवम् जागरूकता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर लॉ कॉलेज प्राचार्य प्रो. सुशील कुमार सिंह ने स्टुडेंट्स से पर्यावरण संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और वृक्षारोपण अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में डॉ. राकेश कुमार, श्री रविंदर शर्मा, डॉ. डालचंद गौतम के संग-संग लॉ कॉलेज के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page