स्व. चंद्रकला गंगवाल की पुण्य स्मृति में विश्व में शांति तथा सर्वधर्म समभाव की पवित्र भावना को लेकर रामशाह मंदिर मल्हारगंज में समाज के सुप्रसिद्ध वास्तुविद मृदुल गंगवाल एवं प्रत्यक्ष गंगवाल द्वारा मुनि श्री विध्रुव सागर जी महाराज के संसघ सानिध्य में शांति विधान किया गया। इंदौर से पढ़िए, यह खबर….
इंदौर। धर्मशील स्व. चंद्रकला गंगवाल की पुण्य स्मृति में विश्व में शांति तथा सर्वधर्म समभाव की पवित्र भावना को लेकर रामशाह मंदिर मल्हारगंज में समाज के सुप्रसिद्ध वास्तुविद मृदुल गंगवाल एवं प्रत्यक्ष गंगवाल द्वारा मुनि श्री विध्रुव सागर जी महाराज के संसघ सानिध्य में शांति विधान किया गया। राजेश जैन दद्दू एवं मनमोहन झांझरी ने बताया कि आयोजन में विश्व शांति की मंगल कामना और आत्म कल्याण के लिए श्रद्धालुओं ने केसरिया वस्त्र धारण कर भावपूर्वक महाअर्ध्य समर्पित किए।
दद्दू ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान नगर के विद्वान पंडित रमेशचंद बांझल ने अष्टप्रतिहार्य का अत्यंत सुंदर एवं विस्तारपूर्वक वर्णन किया। जयमाला के पश्चात उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने सामूहिक शांति जाप कर विश्व में सद्भाव, करुणा और अहिंसा की स्थापना की मंगल भावना व्यक्त की। इस पुण्य अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन और परिवारजन उपस्थित थे।













Add Comment