समाचार

महावीर इंटरनेशनल अजमेर जोन का अधिवेशन 4 जनवरी को: कुचामन सिटी में श्रेष्ठ सेवा कार्य करने वाले सहयोगी होंगे सम्मानित 


महावीर इंटरनेशनल की ओर से सरला बिरला कल्याण मंडपम में महावीर इंटरनेशनल अजमेर जोन का अधिवेशन 4 जनवरी 2026 शहर में किया जा रहा है। कुचामनसिटी से पढ़िए, अजीत पहाड़िया की यह खबर…


कुचामनसिटी। महावीर इंटरनेशनल की ओर से सरला बिरला कल्याण मंडपम में महावीर इंटरनेशनल अजमेर जोन का अधिवेशन 4 जनवरी 2026 शहर में आयोजित किया जा रहा है।

अधिवेशन कॉर्डिनेटर वीर सुभाष पहाड़िया, जोन सचिव वीर कैलाश पांड्या ने बताया कि संभाग मे श्रेष्ठ सेवा कार्य करने वाले सदस्यों, दानदाताओं, पर्यावरण, शिक्षा, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण, नेत्रदान, देहदान, रक्तदान, दिव्यांग, जीवदया, मानव सेवाओं में श्रेष्ठ सदस्य, सेन्टर, अध्यक्ष, सचिव को सम्मानित कर बहुमान किया जाएगा। जोन अध्यक्ष वीर बाबूलाल जैन और कुचामन अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल के अनुसार संस्था के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष सीए वीर अनिल जैन दिल्ली, सचिव वीर सोहनलाल वै़द्य, बालाघाट मप्र कोषाध्यक्ष, वीर सुधीर कुमार जैन दिल्ली, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एपेक्स वीर महेंद्रकुमार जैन फरीदाबाद ने पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों के साथ आने की सहमति प्रदान की है। वीर सुरेश जैन, वीर संपत बगडिया ने बताया कि आज मीटिंग मे सभी समितियां बनाकर जिम्मेदारी दी गई। रिजन तीन के वाइस प्रेसिडेंट वीर नरेंद्र रांका ने संस्था सदस्यों और पदाधिकारियों से अधिवेशन मे पधारने के लिए संपर्क किया जा रहा है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page