समाचार

श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुई मां पद्मावती की भव्य आराधना : श्रद्धालुओं ने पंचामृत अभिषेक और भजन-भक्ति से किया समर्पण


रामगंजमंडी के शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में नवरात्रि अष्टमी के अवसर पर मां पद्मावती की भव्य अर्चना हुई। पंचामृत अभिषेक, मंत्रोच्चार और भजन के साथ भक्तों ने भक्ति भाव से पूजा की। पढ़िए अभिषेक जैन लुहाड़िया की रिपोर्ट…


रामगंजमंडी नगर के श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार की प्रातः बेला में नवरात्रि अष्टमी के पावन पर्व पर मां पद्मावती की भव्य अर्चना संपन्न हुई।

जानकारी देते हुए श्री महेश कटारिया ने बताया कि सर्वप्रथम माता पद्मावती भक्त मंडल द्वारा पंडित जयकुमार शास्त्री के निर्देशन में मूलनायक 1008 श्री शांतिनाथ भगवान का भव्य अभिषेक और शांति धारा की गई। उसके उपरांत भगवान को अर्घ समर्पित कर अनुष्ठान की आज्ञा ली गई। इसके बाद नगर में विराजित परम पूज्य आचार्य श्री 108 विनिश्चय सागर महाराज को अर्घ समर्पित कर उनका आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ, जिसे रितु चांदवाड ने किया।

तत्पश्चात इंदौर से पधारे पंडित श्री राकेश जैन रत्नाकर के निर्देशन में माता पद्मावती का 1008 मंत्रों से भव्य अर्चन पुष्प और कुमकुम के द्वारा संपन्न हुआ। प्रथम अर्चन का सौभाग्य श्रीमती नमिता महेश कटारिया और परिवार को प्राप्त हुआ। अर्चन के पश्चात माता का भव्य पंचामृत अभिषेक (दूध, दही, घृत, नारियल, जल और अष्टगंध) किया गया और शांति धारा संपन्न हुई।

कार्यक्रम में माता के भजनों से पूरे वातावरण को भक्ति रस से भर दिया गया। अंत में माता रानी का श्रृंगार श्रीमती डिंपल बडजात्या, जितेंद्र वेद और विकास जैन द्वारा संपन्न किया गया। उपस्थित सभी महिलाओं ने माता रानी की गोद भराई कर भक्ति उमंग से माता रानी की भव्य आरती की।

अंत में मां पद्मावती ग्रुप ने सभी अतिथियों को प्रसाद वितरण किया। हर कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग देने के लिए श्री अभिषेक जैन लुहाड़िया को सम्मानित किया गया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

Tags

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page